The Great Indian Kapil Sharma: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का सुपरहिट कॉमेडी शो ने वापसी कर ली है। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो (The Great Indian Kapil Sharma) को अब नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया जा रहा है, अभी तक के तीनों एपिसोड काफी बेहतरीन रहे हैं। पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर एक साथ आए थे, जिसे काफी तारीफ मिली थी। जिसके बाद शो के दूसरे एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी एक साथ नजर आए थे, इस एपिसोड में भी कपिल शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर दर्शकों को खूब हंसाया। इस बीच अब लेटेस्ट एपिसोड में दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली और परिणीति चोपड़ा भी कपिल शर्मा शो में पहुंचे हैं।
इस एपिसोड को भी काफी तारीफ मिली है। इस बीच अब दर्शक उनके शो में ये बदलाव करना चाहते हैं। जिसपर कपिल ने भी रिएक्ट किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
इस सेग्मेंट की वापसी चाहते हैं दर्शक
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'आपका शो काफी पसंद आ रहा है, नेटफ्लिक्स और कपिल शर्मा से बस एक गुजारिश है कि कपिल का ऑडियंश के साथ सेगमेंट काफी एंटरटेनिंग होता है, हम उसे दोबारा देखना चाहते हैं।'
जिसपर रिएक्टर करते हुए कपिल शर्मा ने जवाब दिया, 'हो गया सर। मुझे भी वह सेगमेंट काफी पसंद है।' अब उम्मीद जताई जा रही है कि अपकमिंग एपिसोड में यह सेगमेंट दोबाा देखने को मिल सकता है।
