वेब सीरीज

Mahavatar Narsimha on OTT: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम हुई है आश्विन कुमार की ब्लॉकबस्टर मूवी

Mahavatar Narsimha on OTT: मशहूर डायरेक्टर आश्विन कुमार (Ashwin Kumar) की पौराणिक एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने इसे ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। तो चलिए जानते हैं यह फिल्म कब और कहां आप देखते घर बैठे देख सकते हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

Mahavatar Narsimha on OTT: साल 2025 में आश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' 25 जुलाई के दिन रिलीज हुई थी। यह एनिमेटेड पौराणिक महाकाव्य ऑडियंस के दिल पर अलग ही छाप छोड़ने में सफल साबित हुई। इस मूवी को लेकर निर्माताओं को खुद यह उम्मीद नहीं थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार कमाई करने में सफल रहेगी। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब निर्माताओं ने 'महावातर नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha OTT Release) को ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। चलिए जानते हैं इस मूवी आप घर बैठे कब और कहां देख सकते हैं।

जानिए कब ओटीटी पर रिलीज होगी 'महावातर नरसिम्हा'

नेटफ्लिक्स इंडिया ने 18 सितंबर को सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फिल्म 'महावातर नरसिम्हा' की ओटीटी रिलीज की बड़ी घोषणा की। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक्स पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'इस शेर की दहाड़ किसी भी साम्राज्य को हिला सकती है। नेटफ्लिक्स पर आप 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से 'महावतार नरसिम्हा' देख सकते हैं।' यह उन लोगों के लिए बड़ा सरप्राइज है, जो फिल्म को बड़े परदे पर देखने से चूक गए थे। अब दर्शक 'महावातर नरसिम्हा' को घर बैठे फैमिली के साथ देखकर अपने वीकेंड को शानदार बना सकते हैं।

'महावातर नरसिम्हा' का निर्माण होम्बले फिल्म्स व क्लीम प्रोडक्शंस ने मिलकर किया था। यह फिल्म भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक 'नरसिम्हा' पर बेस्ड है। दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद आश्विन कुमार के निर्देशन की जमकर तारीफ भी की। मेकर्स ने फिल्म को बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस मूवी ने दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article