Lock Upp 2: शो में होगा धमाकेदार मीडिया राउंड, पत्रकारों को मिलेगी स्पेशल पावर; कंटेस्टेंट्स की बढ़ेगी मुसीबत

Lock Upp 2 Media Round: रियलिटी शो लॉकअप 2 में नया धमाका होने वाला है। दावा है कि लॉकअप 2 में मीडिया राउंड होने वाला है और यहां पर पत्रकारों को स्पेशल पावर मिलेगी।

Lock Upp 2 Media Round: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) से अब एक के बाद एक अमेजिंग अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले खुलासा हुआ था कि लॉकअप 2 से शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और शिल्पा शिंदे का पत्ता साफ हो सकता है और अब मेकर्स की तरफ से नया ट्विस्ट लाने की तैयारी शो में हो रही है। मीडिया राउंड अब तक सिर्फ बिग बॉस में होता था, जिसमें बाहर से कुछ जर्नलिस्ट आते थे और टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से धमाकेदार सवाल करते थे और अब लॉकअप में भी इस राउंड को किया जाएगा, लेकिन एकता कपूर के शो लॉकअप 2 में मीडिया राउंड बड़े ट्विस्ट के साथ होगा, जिसमें पत्रकारों को एक बड़ी जिम्मेदारी भी मिलेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Krystle Dsouza को कार पर चिपका मिला धमकी भरा लेटर, भड़कते हुए एक्ट्रेस बोलीं, 'मैं डरूं या...')

lock upp 2

lock upp 2 (photo credit- instagram)

    लॉकअप 2 में होगा मीडिया राउंड

    लॉकअप 2 को फॉलो करने वाले पेज पर मीडिया राउंड से जुड़ा एक मजेदार अपडेट आया है, जिससे साफ है कि शो आने वाले दिनों में और भी ज्यादा अमेजिंग होने वाला है। दावा है कि लॉकअप 2 में फिनाले से पहले मीडिया राउंड होगा। बिग बॉस की तरह यहां भी पत्रकार कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल करेंगे, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी आएगा। दावा ये किया गया है कि पत्रकारों को एक स्पेशल पावर दी जाएगी। माना जा रहा है इस पावर से सभी पत्रकार मिलकर एक कंटेस्टेंट की गेम खत्म कर सकते हैं और उसे अपने साथ बाहर ला सकते हैं। यानी मीडिया राउंड में किसी एक कंटेस्टेंट का इविक्शन हो सकता है। हालांकि, अब तक इस पर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है, लेकिन ये तो तय है कि शो में मीडिया राउंड होने वाला है, जो काफी मजेदार होगा। Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में इन 8 स्टार्स को लाने में मेकर्स ने लगाया दम, पहले हफ्ते ही मचाएंगे बवाल

      कौन होंगे टॉप 2

      दावा है कि लॉकअप 2 में फिनाले से पहले एक के बाद एक कंटेस्टेंट का इविक्शन दिखाया जाएगा। अब शो में किसी की भी एंट्री नहीं होने वाली है। दावा है कि जल्द ही आकांक्षा चमोला, पामेला सेरेना, वरुण यादव, राम कपूर एविक्ट हो जाएंगे। हाल ही में एक अपडेट आया था कि शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे भी ग्रैंड फिनाले से पहले ही इविक्ट हो जाएंगे। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में शिवांगी जोशी का नाम टॉप 2 में लिया गया है। वहीं, श्रेया कालरा और योगेश रावत का नाम भी टॉप 2 में लिया जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट विनर बनता है।

      End of Feed