Lock Upp 2: '52 साल के हो और...' पहले दिन Ram Kapoor पर फूटा Shreya Kalra का गुस्सा, देखते रह गए रितेश-फराह

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दिन राम कपूर-श्रेया कालरा में विवाद दिखा। श्रेया ने राम कपूर को टारगेट किया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Lock Upp 2: एकता कपूर को मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो लॉकअप अपने नए तेवर के साथ लौट आया है। इस बार लॉकअप नेटफ्लिक्स पर आया है। लॉकअप के कुछ कंटेस्टेंट्स का ऐलान एकता कपूर कर चुकी हैं और कुछ का पहले दिन हो गया है। फैंस को लग रहा था कि पहले दिन कंटेस्टेंट्स एक दूसरे अच्छी तरह मिलते जुलते हुए नजर आएंगे, लेकिन लॉकअप 2 (Lock Upp 2) के पहले दिन ही कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद देखने के लिए मिला। श्रेया कालरा (Shreya Kalra) का गुस्सा राम कपूर (Ram Kapoor) पर निकला और ये सब कुछ रितेश देशमुख और फराह खान के सामने हुआ, जो शो के होस्ट हैं। BB 19 फेम Farrhana Bhatt ने दुनिया से छुपाया सगी बहन का सच! खुद सामने आकर फैजाना ने किये चौंकाने वाले खुलासे

Ram kapoor-shreya kalra (lock upp 2)

Ram kapoor-shreya kalra (lock upp 2) (Photo credit- instagram)

    राम कपूर और श्रेया कालरा में बहस

    नेटफ्लिक्स पर लॉकअप 2 की शुरुआत में रितेश देशमुख और फराह खान ने एक-एक कंटेस्टेंट का स्वागत किया। इसी बीच, राम कपूर और श्रेया कालरा की बहस देखने के लिए मिली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा सीधे मशहूर एक्टर राम कपूर से पंगा लिया। उन्होंने राम कपूर की जिम्मेदारी और उनकी उम्र को लेकर कमेंट किया। इस मौके पर श्रेया को तमाम कंटेस्टेंट्स देखते रह गए। श्रेया ने राम कपूर को टोकते हुए कहा, 'आपके पास इतना बड़ा प्लेटफॉर्म है, इतने सारे लोग आपको देख रहे हैं राम कपूर। आपको इस बात की जिम्मेदारी लेनी होगी। आप 52 साल के हैं और अभी भी सीख ही रहे हैं? ये मेरे लिए सच में बहुत बड़ा शॉक है!'

    राम कपूर का जवाब

    हालांकि, राम कपूर ने भी इस मौके पर उन्हें जवाब दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मैं जिंदगी भर सीखता रहूं। मैं चाहता हूं कि जब तक मैं मरूं। तब तक कुछ न कुछ सीखता रहूं। मैं मरते दम तक एक बच्चा ही बने रहना चाहता हूं। तो सॉरी मैम, आपकी अपनी सोच है और मेरी अपनी। मैं अपनी जिम्मेदारी बहुत पहले ही ले चुका हूं, और मैंने फ्रंट पेज पर खड़े होकर खुद को ‘गिल्टी’ (दोषी) भी माना है। राम कपूर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। हालांकि, कुछ लोग राम कपूर को अपने एटीट्यूड की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं।

    End of Feed