Lock UPP 2: आर्मी में थे शिवांगी जोशी के पिता, एक्ट्रेस ने सरेआम बोला बड़ा झूठ! लोगों ने पकड़ी चोरी

Lock UPP 2 Shivangi Joshi Old Video Viral: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। शिवांगी जोशी ने शो में बताया कि उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था।

Lock UPP 2 Shivangi Joshi Old Video Viral: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। बीते दिन आए 'लॉकअप 2' के एपिसोड में दिखाया गया कि शिवांगी जोशी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़े राज का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था, जिसमें उन्हें घाटा हुआ। उस घाटे की वजह से उनके पिता को घर की सारी चीजें बेचनी पड़ गईं और वे लोग सड़क पर आ गए। इतना ही नहीं, उनके रिश्तेदारों ने उन्हें ब्रेड और बटर दिया, जिसे खाकर वो गुजारा कर सकें। शिवांगी जोशी ने बताया कि अपने घर में कमाने वाली अब सिर्फ वही हैं और अपने दम पर वह घर संभाल रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'होंठ पर Kiss..', Shivangi Joshi संग मामा ने की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने रोते हुए बयां किया दर्द

Shivangi Joshi ने पिता के संबंध में कहा झूठ?

Shivangi Joshi ने पिता के संबंध में कहा झूठ? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    लेकिन शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के इस खुलासे के बाद उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो शिवांगी जोशी के इंटरव्यू से जुड़ा है, जिसमें वह अपने पिता के पेशे के बारे में बात करती नजर आईं। शिवांगी जोशी ने इस वीडियो में बताया कि उनके पिता आर्मी में थे। इस वीडियो में शिवांगी जोशी ने अपनी और अपनी बहन की तस्वीर दिखाते हुए कहा, "जैसे कि आप देख सकते हो कि मेरे बॉयकट बाल थे। मेरे पापा आर्मी में थे तो बचपन में वो हमारा फौजी कट कराते थे।" इस वीडियो क्लिप के सामने आते ही लोगों ने शिवांगी जोशी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया और उन्हें 'फेक' तक कहा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 में इस हसीना ने दर्ज की जीत, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली खबर

    End of Feed