Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड बन आईं Shilpa Shinde ने शिवांगी जोशी से लिया पंगा, आकांक्षा चमोला बोलीं- 'झगड़ा होगा'

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में धमाका करने शिल्पा शिंदे आ गई हैं और शिल्पा ने आते ही पंगे लेने शुरू कर दिए। प्रोमो में शिल्पा शिवांगी जोशी से भिड़ती दिख रही हैं।

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में धमाल हो रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ रहे हैं और एक-एक करके अपने राज खोल रहे हैं। लॉकअप 2 का पहला इविक्शन हो गया है, लेकिन जैसे पहले ही कहा गया था कि कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी चालू रहेगी। मेकर्स ने पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट पेश कर दिया है। रियलिटी शो में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई हैं और शिल्पा घर में अपना अग्रेसिव गेम प्लान के साथ दिखाई दे रही हैं। आते ही शिल्पा शिंदे ने तहलका मचा दिया, जिसकी झलक शो के प्रोमो में दिखी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Anshula Kapoor Wedding: अंशूला कपूर ने हाथों में लगाई पति के नाम की मेहंदी, होने वाले पति का डांस वायरल

lock upp 2 shilpa shinde

lock upp 2 shilpa shinde (photo credit- instagram)

    लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे की एंट्री से होगा धमाका

    लॉकअप 2 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शिल्पा शिंदे लॉकअप में एंट्री लेती दिख रही हैं और एक-एक से पंगा ले रही हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शिंदे को देखकर ही आकांक्षा चमोला बोल देती हैं, 'झगड़ा तो शिल्पा के साथ ही हो सकता है।' इसके बाद ही दोनों के बीच गंदी लड़ाई हो जाती हैं। शिल्पा चिल्लाते हुए बोलती हैं, 'मैंने पैसे बचाए है। चिल्लाओं मत।' शिल्पा का अंदाज देखकर राम कपूर से भी चिल्ला पड़ते है, 'तुम क्या कर रही हो।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कैंसर पीडित Dipika Kakar अस्पताल में हुईं भर्ती, घर पर बेटे की हालत खराब; शोएब इब्राहिम ने शेयर किया Video

      शिल्पा और शिवांगी की लड़ाई

      शिल्पा यहीं शांत नहीं होतीं। इसके बाद वह शिवांगी जोशी से भिड़ जाती हैं। शिवांगी शिल्पा के सामने ही उनकी एक्टिंग करके दिखाती हैं और बोलती हैं कि मैं ऐसी तो बिल्कुल नहीं हूं। इसके बाद शिल्पा कहती हैं, 'तुम चीख क्यों रही हैं।' हालांकि, शिल्पा ये बात चिल्लाकर ही बोलती हैं। इसके बाद वह बोलती हैं, 'झुंड में खेलना है तो ना तुम्हें... खेलो अब।' शिल्पा शिंदे की एंट्री ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। शो में जहां अब तक दोस्ती दिख रही थी, वहीं अब लड़ाई-झगड़ा दिख रहा है, जो दर्शकों के लिए मजेदार है।

      शिल्पा शिंदे का विवाद

      शिल्पा शिंदे भयंकर विवाद से निकलकर लॉकअप 2 में आई हैं। शिल्पा ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि उन्होंने 11 साल पहले प्रोड्यूसर पर झूठ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अपने इस खुलासे के बाद शिल्पा काफी ट्रोल हुईं। हालांकि, एक्ट्रेस ने हर बार ट्रोलिंग का जवाब दिया। अब देखना होगा कि शिल्पा इस शो में कौन कौन से राज खोलती हैं।

      End of Feed