Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में राम कपूर का दूसरा सीक्रेट रिवील हो चुका है। राम कपूर ने बताया था कि उन्हें 13 साल की उम्र में मोलेस्ट किया गया था। अब राम कपूर ने अपना दूसरा सीक्रेट बताया है, जिसे सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं। राम कपूर का सीक्रेट हर्षद चोपड़ा के हाथ में था और हर्षद ने बटन दबाकर राम को सीक्रेटे रिवील करने के लिए कहा। इसके बाद राम कपूर (Ram Kapoor) ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पिता को मरने में मदद की है और पांच साल हो गए, उनकी मां-बहन उनसे बात नहीं करती है। आइए आपको बताते हैं कि राम कपूर ने क्या क्या कहा। Top 7 Tv News: शो से बाहर आते ही हर्षद चोपड़ा पर भड़के धीरज धूपर, शहीर शेख ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद
ram kapoor in lock upp 2 (photo credit- instagram)
राम कपूर ने किया शॉकिंग खुलासा
राम कपूर ने अपने सीक्रेट का खुलासा करते हुए कहा था मैंने अपने पिता की मरने में प्लानिंग करने में मदद की। 63 साल की उम्र में उन्हें कैंसर हुआ। इसके ऑपरेशन की गुंजाइश नहीं थी। उन्होंने 18 सेशन कीमोथेरेपी की। उनका कैंसर मिट गया था। इतना अच्छा किया था उन्होंने कि वह 73 साल तक अच्छी जिदंगी जीने में कामयाब रहे, लेकिन उनका कैंसर वापस आया। तब डॉक्टर ने कहा था कि आपने इतना अच्छा रिजल्ट दिखाया था 10 साल पहले, तो हम पहले वाली चीजें करेंगे। मेरे पिता के साथ हमेशा मेरे विवाद रहे हैं। मेरे पिता अमीर आदमी थे। मैं हमेशा अपनी जिंदगी जीना चाहा। मैं अलग हो गया और एक्टर बन गया। मैं उनकी कंपनी में नहीं गया। मेरे पिता संग हमेशा 36 का आंकड़ा रहा। Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इस मशहूर कॉमेडियन की धांसू एंट्री, Samay Raina संग है 36 का आंकड़ाराम कपूर ने पिता की मरने में की मदद
राम कपूर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जब उनका कैंसर वापिस आया तो वह सिंगापुर में थे और वो कोविड टाइम चल रहा था। उन्होंने गौतमी को फोन किया और कहा कि मुझे राम से बात करनी है। हमने बात शुरू की। उन्होंने तय कर लिया था कि वह कैंसर से नहीं लड़ना चाहते हैं और वह जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अकेले करने में डर लग रहा था और वह नहीं चाहते थे कि किसी को पता चले। किसी कारण उन्हें लगा कि उन्हें मेरी जरूरत है। तब उन्होंने मुझसे मेरी मदद मांगी। मेरा रिएक्शन सब लोगों की तरह था, लेकिन वह मुझे मनाने में कामयाब रहे थे क्योंकि मैं मदद नहीं करता तो वह अकेले ऐसा करते।पिता संग अस्पताल में थे राम कपूर
राम कपूर ने आगे कहा कि उन्होंने मेरे साथ डील रखी थी कि मैं किसी को कुछ नहीं बता सकता। हम लोग आईसीयू में भर्ती हुए और तब किसी को नहीं पता था कि वहां कोई ट्रीटमेंट नहीं होने वाला है। मैंने उनसे वादा किया था। मुझे नहीं पता था कि मैं इतना मजबूत हूं, लेकिन पता नहीं कैसे उन्हें पता था। तब डर रहे थे अकेले होने पर। वह मरने पर नहीं डर रहे थे। उन्हें लगा था कि अगर किसी और को पता चलेगा तो कोई उन्हें ऐसा नहीं करने देगा। उन्होंने मुझसे कहा था कि जब मैं मरूंगा तू उसी दिन मुझे दफनाएगा। वह नहीं चाहते थे कि कोई रोए।
