Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में आकांक्षा चमोला छाई हुई हैं। शो में आकांक्षा के एक-एक करके दो राज खुल गए हैं। आकांक्षा का पहला राज ये है कि वह गौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं। इसके बाद खुलासा हुआ कि आकांक्षा बाइसेक्सुअल हैं। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब आकांक्षा चमोला से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। लॉकअप 2 के बीते एपिसोड में पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला की नजदीकियों ने दर्शकों के होश उड़ा दिए। शो में पामेला ने आकांक्षा को लिपलॉक किया। हालांकि, रियलिटी शो में दो एक्ट्रेसेस का यूं लिपलॉक पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले सायशा शिंदे ने मंदाना करीमी के लिपलॉक ने हर किसी को हैरान कर दिया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा Leap, नई फैमिली की एंट्री से मिलेगी TRP; अभिरा-अरमान की होगी छुट्टी?
lock upp 2 (photo credit - instagram)
