वेब सीरीज

Kuberaa OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन की फिल्म, जानिए यहां

Kuberaa OTT Release: शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी धनुष (Dhanush), नागार्जुन और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'कुबेरा' (Kuberaa) को सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए देखने के बाद निर्माताओं ने इसकी ऑनलाइन रिलीज डेट जारी कर दी है। जानिए यह मूवी कब और कहां रिलीज होने वाली है।

Image

Kuberaa OTT Release (Pic Credit: X/PrimeVideoIN)

Kuberaa OTT Release: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म 'कुबेरा' (Kuberaa) 20 जून को रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म 'कुबेरा' को ऑनलाइन पेश करने का फैसला कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि धनुष की इस मूवी को दर्शक घर बैठकर फैमिली के साथ देख पाएंगे। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से धनुष की 'कुबेरा' को लोगों ने अच्छे रिव्यू दिए थे। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को कब और किस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन रिलीज करने वाले हैं।

इस दिन ऑनलाइन रिलीज होने जा रही है 'कुबेरा'

मेकर्स ने धनुष की फिल्म 'कुबेरा' को ऑनलाइन रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के साथ डील फाइनल की है। इस डील के होने के बाद बाद अमेजन प्राइम वीडियो ने भी अपने एक्स अकाउंट पर 'कुबेरा' का पोस्टर जारी कर बता दिया है कि फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। लोगों ने अब कैलेंडर में 18 जुलाई की तारीख को मार्क कर लिया है। इस मूवी को ऑनलाइन देखने के लिए फैन्स भी बेताब थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुबेरा' में धनुष के साथ साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म जिम सर्भ, के भाग्यराज, दलीप ताहिल, सयाजी शिंदे और जयप्रकाश जैसे कलाकारों से भी सजी है। वैसे आप धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कुबेरा' को घर बैठकर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, इस बारे में कमेंट्स के माध्यम से अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article