वेब सीरीज

Exclusive: आशीष चंचलानी ने एली अवराम संग वायरल हुई तस्वीर पर तोड़ी चुप्पी, सलमान खान-अक्षय कुमार को लेकर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 22, 2025, 06:22 AM IST

Ashish Chanchlani on Fake Relationship Prank: एक्टर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) ने अभी हाल ही Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आशीष चंचलानी ने कई ऐसे सवालों का जवाब दिया, जिनका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इस दौरान वो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर

Image

Image Source: Zoom/ Youtube

Ashish Chanchlani on Fake Relationship Prank: यूट्यूब के किंग ऑफ कॉमेडी आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एकाकी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आशीष चंचलानी इस फिल्म में एकदम नए अवतार में नजर आए। आशीष चंचलानी की इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच अब आशीष चंचलानी ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए नजर आए। आशीष चंचलानी के इस इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं आशीष चंचलानी ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए।

आशीष चंचलानी ने अक्षय कुमार को लेकर कही ये बात

आशीष चंचलानी ने Zoom को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर कहा कि, 'मैं उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं। वो वो शख्स हैं जिन्हें मैं हमेशा देखता रहूंगा। मैं यहां हूं क्योंकि उनके कारण हूं। मैंने कॉमेडी उनसे ही सीखी है। भूल भुलैया देखकर मैंने कॉमेडी फिल्में करने का फैसला किया। अक्षय सर ही एकमात्र ऐसे गुड-लुकिंग, असली स्टार हैं जो कॉमेडी करते हैं। लोग कॉमेडी करने से हिचकिचाते हैं क्योंकि उन्हें अपनी इमेज का डर रहता है। लेकिन कॉमेडी करने में हिम्मत लगती है और अक्षय सर में वो हिम्मत है।' आशीष ने आगे कहा, 'अक्षय कुमार, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे लोग बेहद मजेदार हैं। उन्हें कॉमेडी करने से डर नहीं लगता। रियल लाइफ में भी वो बहुत फनी हैं। राजकुमार राव भी बहुत मजेदार हैं। अगर उन्हें खुला छोड़ दो तो वो कॉमेडी से सबको पीछे कर डालेंगे। वो प्रियदर्शन की फिल्म के लिए परफेक्ट हैं।' इसके बाद आशीष चंचलानी ने बिग बॉस 19 के फिनाले पर सलमान खान (Salman Khan) से मिलने के बाद ओवरव्हेल्म्ड होने की बात कही।

आशीष चंचलानी ने फेक रिलेशनशिप प्रैंक पर तोड़ी चुप्पी

आशीष चंचलानी ने फेक रिलेशनशिप प्रैंक पर मिले बैकलैश के बारे में कहा, 'मैं जिंदगी में दोबारा वो चीज कभी नहीं करूंगा। मुझे एली पर इतने अटैक्स की उम्मीद नहीं थी। वो एक बहुत मजेदार प्रैंक था और मुझे लगा कि वो होलसम बनेगा। लेकिन अचानक मेरे और एली के लिए सब बहुत डार्क हो गया। मैंने एली से कहा, ‘आगे बढ़ते हैं, अगर तुम चाहो तो मैं इन ट्रोल्स को भी जवाब दूंगा’। एली ने खास तौर पर कहा कि मत जाओ, बस गाने पर फोकस करो। उन्होंने मुझे यही पॉजिटिव एनर्जी दी।' एली अवराम (Elli AvrRam) के हैट्रेड पर रिएक्शन के बारे में और बताते हुए आशीष ने कहा, 'उन्होंने बस मुझे कहा कि इस मोमेंट को एंजॉय करो। हमने इसे इग्नोर किया और अपने काम पर फोकस किया। दो चीजें पहचाननी चाहिए क्रिटिसिज्म और हैट्रेड। मैं हमेशा क्रिटिसिज्म का जवाब देता हूं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article