Satluj: जी 5 से हटते ही ऑनलाइन लीक हुई दिलजीत की मूवी, मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका

Satluj Leak: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' एक बार फिर चर्चा में है। जी 5 से हटाए जाने के बाद अब फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर सामने आई है।

Satluj leak: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'सतलुज' (Satluj) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। पहले इस फिल्म का नाम 'पंजाब 95' था, हालांकि अब इस फिल्म का नाम बदलकर सतलुज रखा गया है। हाल ही में ये फिल्म जी 5 पर रिलीज हुई थी। चंद दिनों में ही फिल्म को हटा भी दिया गया। इस बीच ये खबर सामने आई है कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' लीक हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Satluj: 3 साल बाद ओटीटी पर रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, एक्टर ने दी जानकारी)

Satluj leak

लीक हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म (pic credit- satluj movie)

लीक हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म

भारत में ZEE5 से हटाए जाने के कुछ ही समय बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज इंटरनेट पर लीक हो गई। इसके बाद जी 5 ने दर्शकों से अपील की है कि वे पायरेटेड कॉपी न देखें और फिल्म पाइरेसी को बढ़ावा न दें। जी 5 ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे फिल्म को दोबारा भारत में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और दर्शकों से भी सहयोग की उम्मीद करते हैं। बता दें कि 5 जुलाई को ZEE5 ने फिल्म को भारत में अगले आदेश तक हटा दिया था। फिल्म रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों में बनी हुई थी। जी 5 ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 'सतलुज' को दर्शकों का शानदार प्यार मिला, जिसके लिए वह सभी का धन्यवाद करता है। साथ ही यह भी बताया गया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए फिल्म को फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। हालांकि, इसे दोबारा रिलीज करने के पूरी कोशिश की जा रही है।

End of Feed