वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 में यह पत्रकार मारेगा एंट्री, सवालों से कंटेस्टेंट सहित Salman Khan के उड़ाएगा परखचे!

Deepak Chaurasia in Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट लिस्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी के बड़े पत्रकार शो से जुड़ सकते हैं, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Image

Deepak Chaurasia in Bigg Boss OTT 3

Deepak Chaurasia in Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर कोई ना कोई बड़ी अपडेट आती रहती है। शो की रिलीज डेट दिन भर दिन पास आती जा रही है, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसी बीच इन दिनों शो की कंटेस्टेंट लिस्ट सुर्खियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है की मेकर्स ने टीवी और कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को अप्रोच किया है। लेकिन अब इस लिस्ट में भारत के बड़े पत्रकार का नाम भी जुड़ गया है जो अपने सवाल से सभी के होश उड़ा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 ) के मेकर्स ने पत्रकार दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia) को शो के लिए अप्रोच किया है। दीपक आखरी बार जी न्यूज चैनल पर नजर आए थे लेकिन अब उन्होंने संस्थान को अलविदा कह दिया है। दीपक 55 वर्षीय पत्रकार है जिनके सवालों से नेता से लेकर अभिनेता कोई नहीं बच पाया है। ऐसे में कहा जा रहा है की वह कंटेस्टेंट के साथ-साथ सलमान खान (Salman Khan) को भी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर मेकर्स या दीपक द्वारा कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बात दें की हर बार की तरह सलमान खान शो को होस्ट करेंगे जिसकी शूटिंग जल्द ही वह शुरू करने जा रहे हैं। मई या जून में शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज करने का प्लान मेकर्स बना रहे हैं। कंटेस्टेंट की लिस्ट में अब तक रोहित खत्री, ठगेश, शीजान खान जैसे बड़े स्टार्स का नाम शामिल है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article