वेब सीरीज

OTT Release This Friday: इस वीकेंड बोर नहीं होने देंगी सस्पेंस-थ्रिलर से भरी ये फिल्में-सीरीज, ओटीटी पर काटेंगी गदर

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 7, 2025, 11:34 AM IST

OTT Release This Friday (7 November): ओटीटी पर इस शुक्रवार यानी 7 नवंबर धमाल मचाने के लिए कई फिल्में और सीरीज आ रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज का फैंस काफी समय से नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) पर इंतजार कर रहे थे।

Image

Image Source: IMDb

OTT Release This Friday (7 November): ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो ये शुक्रवार आपके लिए काफी खास होने वाला है। 7 नवंबर को ओटीटी पर एक के बाद के एक फिल्में धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत साउथ की फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है। इन फिल्मों और सीरीज को आप नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) समेत और भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर इस वीकेंड धमाल मचाने वाली हैं।

बरामूला (Baramulla)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 7 नवंबर

कहानी: DSP रिदवान (मनाव कौल) बच्चों के गायब होने की जांच करता है, लेकिन घर में सुपरनैचुरल घटनाएं फैमिली को खतरे में डाल देती हैं। ये फिल्म संस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है।

फ्रैंकेंस्टीन (Frankenstein)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 7 नवंबर

कहानी: ये मूवी वैज्ञानिक विक्टर फ्रैंकनस्टाइन के बारे में है, जो लाशों के टुकड़ों को इकट्ठा करता है और फिर उन्हीं टुकड़ों से एक लोग बनाता है। इस फिल्म आपको काफी हैरान करने वाली है।

ऑल हर फॉल्ट (All Her Fault)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (JioHotstar)

रिलीज डेट: 7 नवंबर

कहानी: इसमें मां बेटी की स्टोरी दिखाई गई है। इस थ्रिलर में कई ऐसे मोड़ और उतार-चढ़ाव हैं जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेंगे। ये फिल्म आपके होश उड़ा देगी।

महारानी 4 (Maharani Season 4)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनिलिव (Sony LIV)

रिलीज डेट: 7 नवंबर

कहानी: बिहार की पॉलिटिक्स में रानी भारती (हुमा कुरैशी) अपने नए अवतार के साथ धमाल मचाती हैं। इस बार सीरीज में आपको खूब पावर गेम देखने को मिलने वाला है।

थोड़े दूर थोड़े पास (Thode Door Thode Paas)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

रिलीज डेट: 7 नवंबर

कहानी: मेहता फैमिली गैजेट्स की लत से दूर होकर 6 महीने का डिजिटल डिटॉक्स चुनती है। पंकज कपूर, मोना सिंह, कुनाल रॉय कपूर के साथ रिश्तों की उलझनें सुलझती हैं, असली कनेक्शन की खोज करते हैं।

ऐज यू स्टूड बाय (As You Stood By)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025

कहानी: कोरियन क्राइम थ्रिलर है। ये हिदेओ ओकुदा की नॉवेल पर बेस्ड है। इसमें दो दोस्त (जेओन सो-नी, ली यू-मी) घरेलू हिंसा का शिकार होकर हसबैंड की हत्या प्लान करती हैं, लेकिन अनएक्सपेक्टेड विजिटर सब खेल बिगाड़ देता है।

मैक्स्टन हॉल सीजन 2 (Maxton Hall Season 2)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)

रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025

कहानी: ये मोना कास्टेन की बुक पर बेस्ड। इसमें रूबी बेल (हैरिएट हर्बिग-मैटन) और जेम्स ब्यूफोर्ट (डैमियन हार्डुंग) की लव स्टोरी में नए चैलेंजेस, सीक्रेट्स और एंबिशन के अलावा स्कूल ड्रामा, रोमांस और टीन लाइफ का इंटेंस मिक्स देखने को मिलने वाला है।

नहीं होंगे बोर

इस शुक्रवार रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में और सीरीज आपको वीकेंड पर एक भी दिन बोर नहीं होने देंगी। इन फिल्मों और सीरीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article