Alliance: सबको मात देकर विजेता बनीं Mini Mathur, फर्स्ट रनरअप रहे Aly Goni

Alliance Mini Mathur Become Winner: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' में मिनी माथुर ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर अली गोनी फर्स्ट रनरअप बने हैं।

Alliance Mini Mathur Become Winner: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'अलायंस' का फिनाले हो चुका है और शो को अपना विजेता भी मिल चुका है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मिनी माथुर ने 'अलायंस' में जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया है। मिनी माथुर की जीत से दर्शकों की खुशी भी सातवें आसमान पर है। वहीं दूसरी ओर अली गोनी 'अलायंस' (Alliance) में फर्स्ट रनरअप बने हैं। मिनी माथुर (Mini Mathur) ने अली गोनी के साथ-साथ रूही दोसानी, नीति टेलर और कुशाल टंडन को करारी मात देते हुए विजेता की गद्दी हासिल की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance में Salman Khan ने उड़ाया Badshah का मजाक, बोले "उसको समझ आया..."

Alliance में मिनी माथुर ने दर्ज की जीत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'अलायंस' (Alliance) में जीत हासिल करते हुए मिनी माथुर (Mini Mathur) ने ट्रॉफी तो अपने नाम की ही। साथ ही ईनाम में उन्हें 50 लाख रुपये की राशि भी मिली। मिनी माथुर ने शुरू से ही अलायंस में अपनी गेम से लोगों का खूब दिल जीता था। दर्शकों ने उनकी गेम को देखते हुए उन्हें 'अलायंस' में जीत का हकदार भी बताया है। 'अलायंस' हर कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। खासकर फिनाले में अली गोनी और मिनी माथुर को टॉप 2 में देख दर्शकों की धड़कनें बढ़ गई थीं। लेकिन मिनी माथुर ने टास्क में अपना जी-जान लगाते हुए अली गोनी को मात दे दी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Allaince: शो में Salman Khan की धांसू एंट्री, भावुक हुए सोहेल खान; भाईजान को देख एक-एक कंटेस्टेंट के उड़े होश

    End of Feed