Don’t Be Shy Movie Announcement: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने अपनी कड़ी मेहनत से एक्टिंग की दुनिया में खास नाम बनाया है, जिसके बाद अब वो नई दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। आलिया भट्ट ने कुछ देर पहले ही अनाउंस किया है कि वो अब फिल्मकार के रूप में भी काम करेंगी और अपने बैनर इटरनल सनशाइन के अंतर्गत डोन्ट वी शाई नाम की मूवी का अनाउंसमेंट किया है। इस मूवी का निर्माण करने में उनकी बहन शाहीन भट्ट भी मदद करेंगी जो इस कम्पनी का हिस्सा हैं। डोन्ट वी शाई मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी सपोर्ट है। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने एक फनी वीडियो के साथ अपनी पहली मूवी का अनाउंसमेंट किया है। (इसे भी पढ़ें: Mardaani 3 X Review: दिल-दिमाग को झकझोर कर रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म, लोग बोले- 1 बार तो देखना बनता है')
Image Source: Amazon Prime Video
आम लोगों की आम सी कहानियां सुनाएंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने डोन्ट वी शाई नाम की मूवी का अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि वो अपने बैनर तले ऐसी कहानियां लोगों को सुनाएंगी, जो उनके बीच की हैं। इन कहानियों में वो इमोशन्स होंगे, जो रोजमर्रा की जिंदगी में लोग महसूस करते हैं। आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट वीडियो में बताते नजर आ रहे हैं कि वो कैसी कहानियां अपने बैनर के लिए चुनेंगे, जो सीधे तौर पर आम लोगों के साथ सरोकार रखेंगी। (इसे भी पढ़ें: 'आवाज कहां तक गई...' बॉर्डर 2 की सक्सेस पर सनी देओल का रिएक्शन, कैप्शन में लिखी दिल की बात)
जल्द ही अल्फा और लव एंड वॉर में दिखेंगी आलिया भट्ट
अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी नई फिल्मों अल्फा और लव एंड वॉर के लिए कमर कस रही हैं। जहां लव एंड वॉर का निर्माण संजय लीला भंसाली कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल दिखाई देंगे तो वहीं अल्फा का निर्माण यशराज बैनर के तले हो रहा है। इस फिल्म में शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे। अल्फा यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की अगली मूवी है, जिस कारण दर्शक इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। आलिया भट्ट इस फिल्म में पहली दफा स्क्रीन पर आउट-एन-आउट एक्शन करती दिखेंगी।
