ओटीटी की वेब सीरीज आश्रम 4 (Aashram 4 ) ने फैंस को दीवाना बना दिया था। इस सीरीज के हर पार्ट ने धमाका किया है। अब फैंस बेस्रबी से इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं और अब इसके चौथे सीजन की तैयारी हो रही है। अब आश्रम 4 के लिए बेताब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। हाल ही में इस सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं सारी डिटेल्स।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रकाश झा ने कहा-"आश्रम पांच एपिसोड में रिलीज होने वाली है। इसका मतलब ये है कि इसमें काम हो रहा है। हम अभी भी चौथे सीजन के बारे में बात कर रहे हैं। इसके लिए एक नई कहानी लिखी गई है, लेकिन मैंने टीम से कहा है कि मैं इसका मेंटर तो बनूंगा, लेकिन किसी और को इसका निर्देशन करना चाहिए। हालांकि ये सभी प्लेटफॉर्म द्वारा लिए गए निर्णय पर निर्भर करता है। हमें अभी यह देखना बाकी है कि चीजे कैसे आगे बढ़ेंगी।"
बाबा निराला की कहानी
बॉबी देओल ने इस सीरीज से काफी ज्यादा लाइमलाइट बटोरी थी। एक्टर ने शानदार एक्टिंग की थी। आश्रम सीजन 4 की एकदम सही जानकारी मेकर्स ने अभी भी गुप्त रखी है, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि मेकर्स बाबा निराला की कहानी को अधिक ट्विस्ट के साथ दिखाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार आश्रम सीजन 4 2025 के अंत तक रिलीज किया जाएगा।
ये सितारे आएंगे नजर
सीजन 4 की कास्ट में बॉबी देओल, चंदन राय, आदिति पोहांकर, दर्शन कुमार, त्रिद्धा चौधरी, अनुप्रिया और अनिल रस्तोगी जैसे सितारे नजर आएंगे।
