Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Character Going To Die Soon: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। शो में गीतांजली जहां अरमान को अपना बनाने पर तुली हुई है तो वहीं दूसरी ओर अभिरा की जिंदगी में तूफान कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) में बीते कुछ वक्त पहले अंशुमन की मौत हुई थी, जिसकी वजह से अभिरा को जेल तक जाना पड़ा था। हैरत की बात तो यह है कि अब एक बार फिर से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मौत का मातम छाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही एक और मौत होने वाली है, जिससे अरमान और अभिरा की जिंदगी पर भी खूब असर पड़ेगा।
खबरों की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) में अब अंशुमन के बाद गीतांजली की मौत होने वाली है। बताया जा रहा है कि गीतांजली मसूरी में खाई से गिर जाएगी, जिससे उसकी मौत हो जाएगी। वहीं इस मुश्किल घड़ी में अभिरा अरमान का साथ देगी और उसका दर्द कम करने की कोशिश करेगी। ऐसे में अभिरा और अरमान एक बार फिर से साथ आ सकते हैं। वहीं इस ट्विस्ट के कारण एक्ट्रेस रुहीन अली खान को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कहना पड़ सकता है। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा-अरमान के रीयूनियन का राजन शाही ने दिया था हिंट
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) को लेकर राजन शाही ने कुछ दिनों पहले इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने लीप की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, "अरे अभी तो अभिरा और अरमान की कहानी बहुत लंबी चलने वाली है। दोनों के बीच रोमांस भी होगा। शो में इतनी जल्दी कोई लीप नहीं आने वाला है।" राजन शाही ने बताया था कि उनकी बेटी भी अभिरा और अरमान की कहानी को रोमांस से भरने की सलाह देती हैं।
