टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिरा की बसी-बसाई दुनिया फिर उजाड़ेगा अरमान, मायरा को देख भावुक होगी मां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान एक बार फिर से अभिरा की दुनिया उजाड़ने की फिराक में लगेगा। वहीं दूसरी ओर अभिरा सालों बाद मायरा की फोटो देख भावुक हो जाएगी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। हालांकि इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी थोड़ा पटरी से उतरी हुई है। इसे संभालने के लिए राजन शाही न केवल 8 साल का लीप लेकर आए। बल्कि अब शो में ट्विस्ट पर ट्विस्ट भी ला रहे हैं। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया था कि अरमान को कावेरी और माधव से ताने मिलते हैं। दूसरी तरफ अभिरा अपनी बेटी मुक्ति की स्कॉलरशिप और शादी टूटने पर मिले तानों के लिए परेशान होती है। लेकिन सीरियल में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अभिरा की दुनिया उजाड़ेगा अरमान

शो में दिखाया जाएगा कि अरमान मिस्टर मित्तल के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को कानूनी तरीके से हैंडल करने की कोशिश करेगा। वो प्रोजेक्ट की लोकेशन पर मौजूद लोगों से उलझने का फैसला करेगा। लेकिन इस बात से अंजान रहेगा कि जाने-अनजाने में वह अभिरा की बसी-बसाई दुनिया को फिर से उजाड़ेगा।

कृष को असिस्टेंट रखेगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर नजर फेरने के लिए असिस्टेंट से फाइल मंगाएगा। वो असिस्टेंट कोई और नहीं बल्कि कृष होगा। जिसने कभी अरमान को अपना असिस्टेंट रखा था।

अभिरा से दूर जाने से कतराएगी मुक्ति

मुक्ति अपनी स्कॉलरशिप के लिए परेशान होगी, ऐसे में अभिरा उसे शांत कराएगी। लेकिन वो कहेगी कि सिर्फ एडमिशन मिल जाने से कुछ नहीं होता है। मैं आपसे दूर जाने के ख्याल से भी डरती हूं। मुझे आपसे एक पल के लिए भी दूर नहीं होना है। मुक्ति की बात सुन अभिरा भावुक हो जाती है।

मायरा की फोटो देख भावुक होगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अभिरा भागकर अपना कंप्यूटर खोलेगी और एक मेल चेक करेगी। जिसमें मायरा की फोटो होगी। 8 साल बाद मायरा की तस्वीर देख अभिरा की आंखों में आंसू आ जाएगा। वो अपनी बेटी को याद कर ही रही होगी कि वहां पर वाणी आ जाएगी। लेकिन उससे छुपाने के चक्कर में मायरा जल्दीबाजी में कंप्यूटर बंद कर देगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article