टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 25 June: कृष पर थप्पड़ों की बरसात करेगा अरमान, कदम कदम पर अभिरा का रखेगा ख्याल

YRKKH Spoiler 25 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि अरमान कृष को बुरे तरीके से पिटेगा कि क्यूँकि उसने कावेरी को धोखा दिया। इसी के साथ अरमान अभिरा का ख्याल रखने की कोशिश भी करेगा।

Image

yrkkh 25 June 2025

YRKKH Spoiler 25 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों देखने को मिल रहा है कि अरमान विद्या के लिए घर लौट आया है। अरमान को देख कावेरी और अभिरा बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। कावेरी ये तक कह देगी कि अरमान उसका पोता नहीं रहा। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अरमान से बचने के लिए अभिरा ऑफिस चली जाएगी। दूसरी तरफ विद्या अरमान को बताएगी कि पिछले 7 साल संजय और कृष ने कावेरी से पोद्दार हाउस और फर्म कैसे छीनी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत विद्या से होगी जो बताएगी कि 7 साल पहले मनोज और मनीषा भी बंसल हाउस छोड़ना चाहते थे लेकिन कावेरी ने उन्हे मना कर दिया था। बार बार कृष ने कावेरी की बेइज्जती कर जख्मों को हरा किया। ये सुन अरमान के अंदर गुस्सा भर जाता है। नींद ना आए इसलिए अभिरा लगातार कॉफी पिएगी लेकिन अंशुमन अपने स्टाफ को ऑर्डर देगा कि उसे सिर्फ ग्रीन टी दी जाए। पोद्दार हाउस में कृष का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि जैसे ही वो कियारा को थप्पड़ मारने वाला होता है अरमान बीच में आकार उसका हाथ पकड़ लेगा। अरमान उल्टा कृष को ही थप्पड़ मार देता है। अरमान कृष को मार मार उसका भरता बना देगा और जाते जाते कहकर जाएगा कि वो जल्द ही उससे ये घर वापिस लेगा।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी में आगे दिखाया जाएगा अरमान को जैसे ही अपनी गलती का एहसास होगा तो वो कावेरी और विद्या के पैरों में गिर जाएगा। अरमान को टेंशन होगी क्यूँकि अभिरा अब तक घर नहीं लौटी। अभिरा घर के बाहर ऑफिस का काम कर रही होगी ताकि अरमान से उसका सामना ना हो। ये देख अरमान को काफी बुरा लगेगा और भूखी अभिरा के लिए खाना भी बनाएगा। रात को सो आ जाए अभिरा नींद की गोली खाने वाली होगी कि तभी अरमान उसे रोक देगा। अगली सुबह गीतांजली और मायरा अरमान संग शिमला जाने का प्लान बानएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article