टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 25 February: सौतन को जिंदा देख विद्या को लगा झटका, शिवानी को परिवार का हिस्सा बनाएगा अरमान

YRKKH Spoiler 25 February: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक तमाशा खत्म नहीं होता कि दूसरा आ जाता है। आज के एपिसोड में अरमान अभिरा और शिवानी को लेकर पोद्दार हाउस पहुँच जाएगा। वहीं अपनी ही सौतन को पति की बाहों में देख विद्या टूट जाएगी।

Image

yeh rishta kya kehlata hai

YRKKH Spoiler 25 February: स्टार प्लस का नंबर 1. शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत रूप से होगी जो शिवानी को पोद्दार हाउस भेजने में डर रहा होगा। रूप अरमान और अभिरा की जोड़ी को चांद और सितारा तक कहेगा। अरमान से वादा लेकर रूप दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा, अभिरा और शिवानी आंसुओं के साथ उसे विदा कर देंगी। इसी के साथ पोद्दार परिवार वाले बेंच पर अभिरा शिवानी का नाम लिख देगी क्यूंकी जल्द वो भी घरवालों का हिस्सा बनने जा रही है। वहीं पोद्दार हाउस में चारु काजल को फोन कर बताती है कि सब ठीक है और वो जल्द ही घर लौटेगी।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे मनीषा और संजय के बीच लड़ाई होती है कि चारु की वजह से कियारा को अभीर से शादी करनी पड़ी। इस बीच अरमान अभिरा और शिवांगी संग पोद्दार हाउस पहुँच जाएगा जिसे देख विद्या और सभी घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। माधव खुशी के चलते शिवानी को गले लगा लेगा और पूछेगा कि इतने सालों से वो कहां थी? ऐसे में शिवानी बताएगी कि ये सवाल कावेरी से पूछो जिन्होंने कई सालों तक मुझे अरमान और माधव से दूर रखा। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।

सीरियल में तमाशा सिर्फ यही खत्म नहीं होता कावेरी गुस्से में आकार शिवानी को थप्पड़ मारने वाली होती है कि तभी बीच में आकार अरमान उसका हाथ पकड़ लड़ेगा। अभिरा घरवालों को बताएगा कि शिवानी आश्रम के बाद आरके के साथ रह रही थी। माधव भी बताएगा कि एक बार वो और शिवानी घूमने गए थे जहां उनका बहुत बुरा एक्सीडेंट हुआ था। घायल होने के बाद माधव कई समय तक बेहोश रहा और घरवालों ने उसे बताया था कि एक्सीडेंट में शिवानी मर गई है। ये सब सुन विद्या टूटकर जमीन पर गई जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article