Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 21 June, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। सीरियल में अरमान और अभिरा की दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अरमान गीतांजली को अभिरा के बारे में बताता है। वहीं जैसे ही उसे अभिरा का भेजे हुए तलाक के कागज मिलते हैं वो बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता है। लेकिन समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें: YRKKH Spoiler 20 June: अभिरा की जिंदगी में फिर दस्तक देगा प्यार, तलाक के कागज देख बेहोश होगा अरमान
तान्या के सामने होगा अंशुमन की भावनाओं का खुलासा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अंशुमन अपनी दिल की बातें डायरी में लिखेगा, लेकिन तान्या उसे देख लेगी। वो अंशुमन के सामने डायरी लेने की कोशिश करेगी, लेकिन वो उसे रोक देगा। हालांकि अंशुमन की पीठ पीछे तान्या उसकी डायरी पढ़ेगी, जिसमें उसे पता चलेगा कि अंशुमन अभिरा से प्यार करने लगा है।
अभिरा को मिलेंगे तलाक के कागज
अरमान के भेजे हुए तलाक के कागज गलती से पोद्दार हाउस चले जाएंगे। लेकिन कियारा कृष से छीनकर उन्हें वापिस अभिरा को भेज देगी। वहीं जैसे ही अभिरा उन पेपर को देखेगी, उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अभिरा देखेगी कि अरमान ने उन कागजात पर साइन कर दिये हैं। इससे वो सबकुछ छोड़कर गुस्से में एक दुकान पर जाएगी और वहां तोड़-फोड़ करना शुरू कर देगी। अभिरा को परेशान देख अंशुमन, दादीसा और विद्या के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
अरमान संग रिश्तों की चिता जलाएगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि कृष तान्या को फिर से अपनी बातों में फंसा लेगा। वहीं दूसरी ओर अभिरा अंशुमन के साथ एक जगह जाएगी, जहां वो अपने और अरमान के रिश्तों की चिता जलाएगी।
