टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 2 April: पोद्दार हाउस में छाएंगे मातम के बादल, शिवानी की मौत से माधव को लगेगा गहरा सदमा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 April: टीवी दुनिया का घर-घर हमेशा देखे जाने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज सिलेंडर फटने के कारण शिवानी की मौत हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ अरमान और रोहित मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहे होंगे। यहां पढ़िए स्पॉइलर।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 2 April

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 April: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट और टर्न्स की मानों झमाझम बारिश हो रही है। अभिरा और अरमान की सरोगेसी बच्चे के बाद मेकर्स ने फैंस को एक और सप्राइज़ दिया जिसकी शुरुआत हो गई है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था की रोहित के सामने अभीर और चारु के अफेयर का सच सामने आ गया था। इसी दौरान गणगौर पूजा के पंडाल में एक धमाका हुआ जिसके कारण भगदड़ शुरू हो गई थी। धक्का-मुक्की के कारण प्रेग्नेंट रुही जमीन पर गिर जाती है। आज 2 अप्रैल के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत चारु से होगी जो कियारा से पहले ही अभीर का हाथ पकड़ उसे संभालेगी। इसी भगदड़ के बीच कुछ गुंडे दादी सा के गले पर चाकू रख उसे मारने की कोशिश करेगी की तभी उनकी पिटाई कर अरमान बीच में आ जाएगा। रोहित संजय-काजल तो शिवानी मनोज और मनीषा को बचा रहे होंगे की तभी मनीष और स्वर्णा रुही और दक्ष को अपने साथ ले जाएंगे। पूरे हादसे के बीच सिलेंडर लीक हो जाएगा और एक बहुत बड़ा धमाका होगा जिसमें अरमान, शिवानी और रोहित बुरे तरीके से घायल हो जाएंगे।

स्टार प्लस के सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि जख्म गहरे होने की वजह से शिवानी की मौत हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ अरमान-रोहित मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहे होंगे। शिवानी की मौत की खबर सुन माधव टूट जाएगा तो अभिरा शॉक के कारण उल्टा डॉक्टर को सुनाएगी। विद्या माधव से कहेगी कि काश आज मैंने शिवानी की जगह ली होती। इस बीच रुही को अभी तक मालूम नहीं है की रोहित की हालत खराब है.

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article