टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 17 February: अभिरा के खातिर विद्या को लताड़ लगाएगा अरमान, रूप और शिवानी को देख चौंक जाएगी कावेरी

YRKKH Spoiler 17 February: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज कावेरी शिवानी के खातिर रूप के घर पहुँच जाएगी। वहीं अभिरा के लिए अरमान विद्या को लताड़ लगाएगा। सिर्फ यही नहीं वो विद्या को अपने तलाक का जिम्मेदार ठहरा देगा।

Image

YRKKH Spoiler 17 February

YRKKH Spoiler 17 February: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत कावेरी से होती है जो गोएनका से रूप के घर का पत्ता मांगती है। मनीष को कावेरी पर शक होता है। वहीं अभिरा माधव और विद्या के कमरे की तलाशी लेती है जिससे उसको अरमान की असली मां की तस्वीर मिल सके। इस दौरान उसकी टक्कर अभिरा से होती है और दोनों बेड पर गिर जाते हैं। अरमान अभिरा से बिना कुछ बोले वहाँ से चला जाएगा। कावेरी आरके घर पहुंच जाएगी जहां रूप नंगे होकर डांस कर रहा होगा। रूप को शक होता है कि कावेरी शादी का कार्ड देने नहीं बल्कि उसका इरादा कुछ और है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे कावेरी रूप और शिवानी की तस्वीर देखती है। शिवानी रूप को शहर से बाहर चलने के लिए कहेगी लेकिन वो उसको समझा बुझाकर बात टाल देगा। अभिरा को माधव और शिवानी की तस्वीर मिलती है जिसमें चेहरा बलर होता है। अरमान विद्या को अपने और अभिरा के तलाक का जिम्मेदार मानता है। अभिरा के खातिर अरमान विद्या को खरी खोटी सुनाता है। अरमान ये एक्सेप्ट कर लेगा कि अभिरा को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।

राजन शाही के सीरियल में देखने को मिलेगा कि वैलेंटाइन डे वाले दिन अभिरा और अरमान एक दूजे को याद करते हैं। दोनों की टक्कर एक ही दुकान में होती है। हालांकि बता दें कि जल्द ही अभिरा अरमान को बताएगी कि उसकी मां जिंदा है और कोई नहीं बल्कि शिवानी है। अरमान अपनी मां को गले लगाकर पोद्दार हाउस लाकर विद्या के आगे खड़ा कर देगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article