Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 16 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से टीवी की दुनिया में छाया हुआ है। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लगातार ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट भी आ रहे हैं जिसने फैंस को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी सीरियल में दिखाया गया कि अरमान अभिरा को बातें सुनाता है, जिससे कावेरी अरमान को जोरदार तमाचा मारती है। कावेरी अभिरा को सलाह देती है कि वो अपने मायके चली जाए, जिससे अरमान को एहसास हो। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें: YRKKH Leap Promo: पराई औरत संग अपनी पूकी को पालेगा अरमान, मां होकर भी अकेलेपन में जियेगी अभिरा
अभिरा को पूकी से दूर रखेगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा के बुखार के कारण अरमान अपनी बेटी उससे दूर ले जाता है। यहां तक कि वो उसे पूकी के पास भी नहीं आने देता। इस बात से दादीसा अभिरा को समझाती हैं कि उसे बुखार है, वायरल नहीं तो वो अपनी बेटी को ले सकती है। वहीं जैसे ही विद्या पूकी के बैग से डायपर निकालती है, अरमान उसे बातें सुनाना शुरू कर देता है। अभिरा के बस में आए बगैर ही अरमान चलने के लिए कह देता है, जिसपर अभिरा कहती है कि मैं यहां हूं भी नहीं और तुम्हें एहसास तक नहीं हुआ।
अभिरा को समझाएगी रूही
अरमान की हरकतें देख रूही अभिरा से बात करने का फैसला करती है। वो अभिरा से कहती है कि तुम्हें अरमान को जताना होगा कि तुम पूकी की मां हो। अभिरा कहती है कि मैंने सारी चीजें ट्राई करके देख लीं, लेकिन मैं हर वक्त उससे नहीं लड़ सकती। रूही अभिरा के बाद अरमान से भी बात करती है, लेकिन अरमान को कोई फर्क नहीं पड़ता।
बेटी से जुड़ा बुरा सपना देखेगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा बस में पीछे बैठी होती है और उसे नींद आ जाती है। वो सपना देखती है कि कोई उसकी बेटी को उससे दूर ले जा रहा है। वो चौंककर उठती है और पूकी का नाम चिल्लाती है। अभिरा तुरंत जाकर अरमान से अपनी बेटी लेती है और उसे गले लगा लेती है। लेकिन शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अरमान का आगे क्या एक्शन होगा।
