टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 12 November: रुही की गोद से बच्चा छीन अभिरा को सौंपेगा रोहित, अरमान को देगा पिता बनने का सुख

YRKKH Spoiler 12 November: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिल था कि रुही चोट लगने के कारण कोमा में चली जाती है। ऐसे में यह देख रोहित अपना बच्चा अभिरा की गोद में दे देता है ताकि उसको मां की परवरिश कर सके।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 12 November Spoiler

YRKKH Spoiler 12 November: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा कि अरमान अभिरा को बताता है कि यह बच्चा रुही और रोहित का है और हमारा बच्चा मर गया है। यह जान अभिरा अपना मानसिक संतुलन खो देती है और इस अनहोनी का इल्जाम अरमान पर डाल देती है। हालांकि अरमान यह एक सपना देख रहा होता है और असलियत में अभिरा को सच नहीं बताता। अभिरा रुही के बेबी को अपना मनाने लगी है और यह देख रोहित इमोशनल होने लगता है। वहीं दूसरी तरफ रुही की हालत देख मनीष टूट जाता है और उसे कोमा से उठने के लिए कहता है।

स्टार प्लस के टॉप सीरियल में आगे देखने को मिलता है कि रोहित अभिरा और परिवार वालों को सच ना बताने की कसम अरमान को देता है। आगे चलकर वह सभी घरवालों को यही बताता है कि रुही ने अपना बच्चा खो दिया है। अस्पताल में अभिरा को जैसे ही रुही के कोमा वाली हालत का पता लगता है वह दौड़ी-दौड़ी अपनी बड़ी बहन के पास चली जाती है।

सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलता है कि रुही कोमा से उठ जाती है लेकिन रोहित उसे सच नहीं बताएगा। वहीं दूसरी तरह घर में अभिरा और अरमान का बच्चे के साथ धूम धाम से स्वागत होता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रुही अपने बच्चे का सच जान पाएगी या पूरी उम्र इस झूठ से गुमराह रहेगी। बात दें टीआरपी लिस्ट में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 2.4 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर चल रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article