टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गणगौण पूजा में अक्षरा-आरोही के बीच होगा बड़ा तमाशा!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 01:42 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai latest twist and spoiler: सीरियल के ट्रैक में देखने को मिलेगा कि घाट पर गणगौण पूजा से पहले अक्षरा, अभिमन्यु, आरोही और अभिनव डांस करते हैं लेकिन इन चारों की मालाएं आपस में फंस जाती हैं और यह चीज देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

Image

yeh Rishta kya kahlata hai 12 April 2023

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai latest spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी उथल-पुथल मची हुई है। कहानी में अक्षरा और अभिनव की जोड़ी कुछ फैंस को पसंद आ रही है। लेकिन कुछ लोग अक्षरा को हमेशा अभिमन्यु के साथ देखना चाहते हैं। हालांकि, इन सबके बीच अब ये रिश्ता क्या कहलाता है में गणगौण पूजा के सीन्स दिखाए जा रहे हैं, जिसमें ढेर सारे ट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) अक्षरा के रोल में दिख रही हैं और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) अभिमन्यु बनकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि गणगौण पूजा काफी फीकी थी और इसी वजह से अभिमन्यु अपनी मां मंजरी को कमरे में बंद कर देता है। दूसरी तरफ अभिनव भी स्वर्णा को कमरे में बंद कर देता है। अपकमिंग एपिसोड में भी काफी सारे ट्विस्ट आने वाले हैं।

सीरियल के ट्रैक में देखने को मिलेगा कि घाट पर पूजा से पहले अक्षरा, अभिमन्यु, आरोही और अभिनव डांस करते हैं लेकिन इन चारों की मालाएं आपस में फंस जाती हैं और यह चीज देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इसके बाद अबीर की थोड़ी सी तबीयत खराब होती है लेकिन अभिमन्यु और अक्षरा सब कुछ संभाल लेते हैं। अब यहां पर वो डॉक्टर भी आने वाला है, जिसने अक्षरा की डिलीवरी की थी। यानी कि ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक धांसू ट्विस्ट आने वाला है।

कहा तो ये तक जा रहा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और आरोही का आमना-सामना होगा। यानि कि दोनों बहनें एक-दूसरे के सामने खड़ी होंगी। गणगौण पूजा में अक्षरा और आरोही एक-दूसरे को दमदार जवाब देंगी। हालांकि ये सामना क्यों होगा इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article