टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ एंट्री मारेगा ये TV एक्टर, चौथी पीढ़ी को नचाएगा नाच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry Post Leap: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके लिए मेकर्स ने चुन-चुनकर सितारे ढूंढ निकाले हैं। खास बात तो यह है कि अब कास्ट में एक और नाम जुड़ चुका है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कदम रखेगा ये TV स्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry Post Leap: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने हमेशा से ही लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। हालांकि इन दिनों इसकी टीआरपी रेटिंग कुछ कम हुई है, जिसे सुधारने के लिए मेकर्स ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप लाने का फैसला किया है। बता दें कि मेकर्स ने शो के लिए पूरी कास्ट भी ढूंढ निकाली है, लेकिन अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लिए शहजादा धामी और एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) को लीड कलाकार के तौर पर चुना गया है। उनके अलावा प्रीति अमीन, सलोनी संधू, शिवम खजुरिया और गौरव शर्मा जैसे सितारे भी शो में कदम रखते दिखाई देंगे। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक्ट्रेस संदीप बसवाना भी कदम रखते दिखाई देंगे। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए संदीप बसवाना को अप्रोच किया गया था, वो शो में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

लीप के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कटेगा इन सितारों का पत्ता

बता दें कि जहां 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप के बाद कुछ सितारों की एंट्री होने वाली है तो वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिनका पत्ता कट जाएगा। इस लिस्ट में प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा, करिश्मा सावंत, स्वाति चिटनिस, श्रेयांश कौरव और एमी त्रिवेदी जैसे सितारे शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article