टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Nomination Week 2: मुनव्वर फारूकी पर लटकी बेघर होने की तलवार, ये दो कंटेस्टेंट्स भी आए आड़े हाथों

Bigg Boss 17 These Contestants Nominated For 2nd Week: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' खूब धूम मचा रहा है। शो में पहले हफ्ते जहां कंटेस्टेंट्स पर से एलिमिनेशन की तलवार हट गई तो वहीं अब दूसरे हफ्ते में मुनव्वर फारूकी सहित दो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की जाल में फंसे हैं।

Image

Bigg Boss 17 में नॉमिनेट हुए मुनव्वर सहित ये तीन कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 17 These Contestants Nominated For 2nd Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने पहले हफ्ते से ही लोगों के दिलों में जगह बनानी शुरू कर दी है। सलमान खान (Salman Khan) का यह शो धीरे-धीरे टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाने लगा है। बीते दिन तो 'बिग बॉस 17' में से किसी का भी एलिमिनेशन नहीं हुआ, जिससे दर्शकों ने भी राहत की सांस ली। लेकिन दूसरे हफ्ते में भी 3 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में दूसरे हफ्ते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें तीन कंटेस्टेंट्स के ऊपर बेघर होने की गाज गिरी है। 'बिग बॉस' के फैन पेज के मुताबिक, दूसरे हफ्ते में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), नाविद सोले और सना रईस खान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारूकी को किसी और ने नहीं बल्कि विक्की जैन ने घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है। वहीं कुछ फैनपेज का यह भी दावा है कि नील भट्ट पर भी नॉमिनेशन की गाज गिरी है। हालांकि इसकी पूरी जानकारी अभी सामने आनी बाकी है। साथ ही नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'वीकेंड का वार' पर तीनों घरों में हुई कंटंस्टेंट्स की अदला-बदली

बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में वीकेंड का वार पर कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपने घरों की अदला बदली की है। जहां दिमाग वाले घर में अब मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) आ चुके हैं तो वहीं दिल वाले घर में अभिषेक कुमार की एंट्री हुई है। इस प्रक्रिया से फैंस भी खुश नजर आए, क्योंकि वे मन्नारा और मुनव्वर को साथ में देखना चाहते थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article