Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Garvita Sadhwani To Make Comeback Soon: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर सालों से कब्जा किया हुआ है। राजन शाही का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते 15 सालों से टीवी पर राज कर रहा है। दर्शकों के दिलों के साथ-साथ सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 3 में अपनी जगह बखूबी कायम की हुई है। लीप के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से गर्विता साधवानी की छुट्टी हो गई थी। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्विता साधवानी नए ट्विस्ट के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में धाकड़ वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: YRKKH: लीप के बाद दक्ष संग इस जगह आशियाना बसाएगी रुही, अभीर जिंदगी में भी आया बड़ा बदलाव
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्ट्रेस गर्विता साधवानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह कैजुअल टी-शर्ट में शो के डायरेक्टर ऋषि मांडियल के साथ नजर आईं। फोटो में गर्विता साधवानी की क्यूटनेस देखने लायक रही। उनकी इस तस्वीर से अटकलें लगने लगीं कि वह शो में वापसी करने वाली हैं, क्योंकि ये फोटो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट की थी। इस फोटो के कैप्शन में गर्विता साधवानी ने लिखा, "थोड़ी मैगी बना रही हूं। नए ट्विस्ट के साथ वापिस आ चुकी हूं।" फोटो में उन्होंने सीरियल के डायरेक्टर ऋषि मंडियल को भी टैग किया।
बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में वापसी की बात पर अभी तक गर्विता साधवानी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि उनके कमबैक से दर्शकों की खुशी सातवें आसमान पर होगी। वहीं शो की कहानी की बात करें तो जल्द ही अभिरा को अपनी बेटी पूकी से बात करने का मौका मिलेगा। लेकिन वो इस बात से अंजान होगी कि वो उसकी बेटी है।
