Wagle Ki Duniya Off Air: सोनी टीवी का मशहूर शो 'वागले की दुनिया' अपनी चटपटी कहानी के लिए घर-घर जाना चाहता है। सिर्फ यही नहीं शो में नजर आ रहे लीड कलाकारों ने भी दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'वागले की दुनिया' में अब तक कई बड़े टीवी सितारों ने एंट्री मारकर लोगों का मनोरंजन किया। इस बीच सुमित राघवन स्टारर सीरियल के खास सूत्र ने टेली टॉक/जूम टीवी से खास बातचीत की। उसने खुलासा करते हुए बताया कि शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए शो का लास्ट एपिसोड कब दिखाया जाएगा।
आतिशी कपाड़िया और समीर कुलकर्णी द्वारा डायरेक्टर शो 'वागले की दुनिया' (Wagle Ki Duniya) पर चैनल ने ताला लगाने का फैसला लिया है। शो 'वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से' का आखरी एपिसोड 7 जून को टेलिकास्ट होगा। साल 2021 में शो ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था और अब 4 साल बाद सभी से अलविदा लेने जा रहा है। पिछले साल ही शो ने किरब 1000 एपिसोड होने की खुशी में सेलिब्रेशन किया था। इस खबर के सामने आते ही शो के फैंस मेकर्स से काफी खफा हैं। सीरियल का हिस्सा सुधांशु पांडे और रश्मि देसाई भी रह चुके हैं।
जिन्हे नहीं पता 'वागले की दुनिया' रात 9 बजे सोनी सब चैनल पर टेलिकास्ट होता है। शो की कहानी तीन पीढ़ियों और कई परिवारों के लोगों के रोजमर्रा के मुश्किलों को उनके अलग-अलग नजरिए से एक ही परिवार के सदस्यों के माध्यम से दिखाया गया है। शो में सुमित राघवन, परिवा परनाती, चिन्मय साल्वी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
