Rubina Dilaik on Jhalak Dikhla Jaa 10: झलक दिखलाजा का 10वां सीजन तीन सितंबर से शुरू होने वाला है। इस सीजन बिग बॉस 15 की विनर रुबीना दिलैक भी हिस्सा ले रही हैं। रुबीना दिलैक ने Telly Talk India से बातचीत में कहा, 'अगर कोई एक ऐसा शो है जिसके लिए मैंने दिल से प्रार्थना की है तो वह झलक दिखलाजा है। शो पांच साल से नहीं आया था। मैं माधुरी दीक्षित जी के सामने डांस करना चाहती हूं। मैं उनके कारण ये शो करना चाहती थीं। मैं उन्हें अपना टैलेंट दिखाना चाहती हूं। मैंने बहुत सारी प्रार्थना की और आखिर में ये शो मेरे पास आ गया। वह कहते हैं न कि मिलता सब कुछ है लेकिन, वक्त के साथ। आपको उस खास मौके के लिए तैयार होना होगा। मुझे लगता है कि मैं तैयार हूं। मैं इसे कभी भी हल्के में लेना नहीं चाहती हूं।' गौरतलब है कि रुबीना दिलैक रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ रही हैं।
माधुरी दीक्षित को अपना ये टैलेंट दिखाना चाहती हैं रुबीना दिलैक, झलक दिखलाजा 10 के लिए ऐसी है तैयारी
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 27, 2022, 11:48 PM IST
