सलमान खान से राखी सावंत ने की रिक्वेस्ट, बिग बॉस के घर में बॉयफ्रेंड आदिल से करना चाहती हैं शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 09:40 PM IST

Rakhi Sawant on marriage: राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ शादी को लेकर कहा है कि वह बिग बॉस के घर में शादी करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने सलमान खान से रिक्वेस्ट भी की है।

Rakhi Sawant on getting married at Bigg Boss: राखी सावंत इन दिनों आदिल खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब राखी सावंत ने कहा है कि वह सलमान खान से रिक्वेस्ट करेंगी कि बिग बॉस सीजन 16 में वह और आदिल शादी कर लें। बकौल राखी सावंत, 'मैंने बिग बॉस और सलमान भाई से रिक्वेस्ट की है कि हमारा निकाह बिग बॉस में ही करा देना। अगले सीजन में हम अगर गए तो।' वहीं, राखी  सावंत ने आदिल से पूछा कि, 'आदिल अगर बिग बॉस आपसे बोले कि क्या आप बिग बॉस के अंदर निकाह करने के लिए तैयार हैं और सलमान भाई भी बोले क्या आप राखी के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं तो आपका क्या जवाब होगा।' इस पर आदिल कहते हैं, 'मैं इनसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। हम जल्द ही शादी करेंगे पर अभी नहीं।' वहीं, राखी कहती हैं कि बिग बॉस मेरा मायका है, मेरा सब कुछ है।'

End of Article