Pearl V Puri Comeback: छोटे पर्दे पर क्या वापसी कर रहे हैं पर्ल वी पूरी? जानें किस शो से करेंगे कमबैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 09:36 PM IST

Pearl V Puri Comeback: छोटे पर्दे पर जल्द ही झलक दिखला जा सीजन 10 लाॅन्च होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस टीवी शो से टीवी अभिनेता पर्ल वी पूरी छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं।

Pearl V Puri TV Comeback With Jhalak Dikhhla Jaa 10: तकरीबन 6 साल बाद पॉपुलर शो झलक दिखला जा अपने 10वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। इस टीवी शो के लिए कई टीवी सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया जा रहा है। हाल ही में यह खबर आई थी कि झलक दिखला जा के 10वें सीजन के लिए एरिका फर्नांडिस, अदा खान और अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे को अप्रोच किया गया है। इस लिस्ट में अब टीवी अभिनेता पर्ल वी पूरी का नाम भी जुड़ गया है। कुछ खबरों के अनुसार, नागिन 3 फेम पर्ल वी पूरी को मेकर्स ने इस शो के लिए अप्रोच किया है। कहा जा रहा है कि इस शो को लेकर मेकर्स और एक्टर के बीच बातचीत चल रही है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या सच में पर्ल‌ वी पूरी इस शो से वापसी कर रहे हैं या नहीं। 

End of Article