बकरीद में पिता को याद कर इमोशनल हुईं हिना खान, कब्रिस्तान के बाहर से कहा- 'ईद मुबारक'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 10:18 PM IST

Hina Khan remembers father: ईद-अल-अजहा के मौके पर हिना खान अपने पिता को याद कर इमोशनल हो गई हैं। हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की कब्र की फोटो शेयर की है। देखें हिना का पोस्ट...

Hina Khan remembers father on Eid-Al-Adha: हिना खान के पिता असलाम खान का साल 2021 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। बकरीद के मौके पर हिना खान अपने दिवंगत पिता को याद कर इमोशनल हो गई हैं। हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिवंगत पिता के फोटो फ्रेम की फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'ईद मुबारक डैड।' स्टोरी में जगजीत सिंह की गजल चिट्ठी न कोई संदेश लगाई थी। वहीं, हिना खान ने अपने पिता की कब्र की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'ईद मुबारक डैड, हम आपको बहुत याद करते हैं।' एक फोटो में हिना खान की मम्मी कब्रिस्तान के गेट के बाहर बैठी हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ' अपने सोलमेट को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं होता है। वह आपको बहुत ज्यादा याद और बहुत प्यार करती हैं।'

End of Article