Vibhu Raghave के निधन से शोक में डूबीं सौम्या टंडन, दिल का गुबार निकालकर बोलीं- तुमने मुस्कुराना सिखाया...

Saumya Tandon Emotional Note On Vibhu Raghave Death: टीवी के मशहूर एक्टर विभु राघव का निधन हो गया है। कोलन कैंसर के कारण विभू राघव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन शोक में डूबी नजर आईं। सौम्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लंबी-चौड़ी पोस्ट भी शेयर की है।

Saumya Tandon Emotional Note On Vibhu Raghave Death: टीवी के चर्चित सीरियल 'निशा और उसके कजन्स' का हिस्सा रह चुके विभु राघव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। विभु राघव कोलन कैंसर का शिकार हो गए थे। साल 2022 में वह इस गंभीर बीमारी की चपेट में आए थे। विभु राघव के इलाज के लिए अदिति मलिक, मोहित मलिक, सिंपल कौल जैसे कई स्टार्स ने फंड जुटाने की भी कोशिश की थी। मुंबई के नानावटी अस्पताल में विभु राघव का इलाज चल रहा था, लेकिन बीते दिन उन्होंने आखिरी सांस ली। विभु राघव (Vibhu Raghave) के निधन से टीवी के कई स्टार्स शोक में डूबे नजर आए। 'भाभी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन (Saumya Tandon) अपने दोस्त के निधन से बुरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विभु के लिए लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा।

विभु राघव (Vibhu Raghave) के लिए सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने अपनी पोस्ट में दिल का गुबार निकाला। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरा खूबसूरत दोस्त विभु अब फरिश्तों के साथ है। हमें बीती रात अलविदा कह दिया, विभु आप अंदर और बाहर दोनों से ही बेहद खूबसूरत थे। जब चीजें गलत दिशा में जा रही थीं, उस वक्त भी आपने मुझे मुस्कुराना सिखाया। जब दुनिया अंधेरे में हो तो रोशनी पर कैसे पकड़ बनानी है, ये सिखाया। अंत तक आप योद्धा की तरह लड़ते रहे। जब लोग उम्मीदें छोड़ देते हैं, तब भी आप आगे बढ़ते रहे और बिल्कुल भी नहीं रुके। हमने प्लान बनाए थे विभु, हम वीडियोज बनाना चाहते थे, आप जो महसूस करते हो उस बारे में बात करना चाहते थे। हमें लगा कि हमारे पास वक्त है, लेकिन नहीं था।"

End of Feed