Urfi Javed Visits Kamakhya Devi Temple: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उर्फी जावेद को उनके बेबाकपन और ड्रेसिंग सेंस के लिए खूब जाना जाता है। उर्फी जावेद को आखिरी बार 'लॉकअप: सच या सजा' में देखा गया था, जहां वह बतौर गेस्ट नजर आई थीं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में उर्फी जावेद अपनी कुछ तस्वीरों के लिए चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उर्फी जावेद ने कामाख्या देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। अपनी तस्वीरों में उर्फी जावेद (Urfi Javed) लाल चुनरी ओढ़े और माथे पर तिलक लगाए नजर आईं। उर्फी जावेद की ये फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Urfi Javed नाम बदलकर बन गई हैं रिता भारद्वाज, इस्लाम छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म? खुद बताया सच
उर्फी जावेद ने किये कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन (Photo Credit- Instagram)
उर्फी जावेद (Urfi Javed) की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "कोई नाराजी नहीं, लेकिन आपतो नास्तिक थीं ना। सिर्फ पूछना चाह रहा हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "असम से आपको हमारा ढेर सारा प्यार।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मां कामाख्या सब पर आशीर्वाद बनाए रखें।" बता दें कि उर्फी जावेद को लेकर अफवाह सामने आई थी कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है और नाम बदलकर रीता भारद्वाज रख लिया है। लेकिन उर्फी जावेद का कहना था कि उन्होंने अपना कोई नाम नहीं बदला। साथ ही वह किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती हैं।
