Urfi Javed Shows Her Cannes Film Festival Outfit In Mumbai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी एक्टिंग से तो इंडस्ट्री में पहचान बनाई ही है। लेकिन इससे ज्यादा उर्फी जावेद को उनके आउटफिट के लिए जाना जाता है। जहां पहले उर्फी जावेद अपने बोल्ड आउटफिट के लिए ट्रोल होती थीं तो वहीं अब लोग उनकी क्रिएटीविटी को सलाम करते नहीं थकते हैं। उर्फी जावेद (Urfi Javed) इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने वाली थीं। लेकिन वीजा रिजेक्ट होने के कारण उर्फी जावेद का वो सपना अधूरा रह गया। इस बात से उर्फी जावेद का दिल टूट गया था। लेकिन उर्फी जावेद ने मुंबई में रहते हुए ही कांस फिल्म फेस्टिवल का अपना सपना पूरा कर लिया।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed: खिलती कली बनकर आईं उर्फी, फेल किए Met Gala और Cannes के सभी लुक्स, देखें उनकी ड्रेस का वीडिया
उर्फी जावेद (Urfi Javed) मुंबई की सड़कों पर अपना कांस फिल्म फेस्टिवल का आउटफिट पहनकर निकलीं, जिसे देख उनके हेटर्स भी हैरान रह गए। उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए जल्दबाजी में उनका आउटफिट तैयार किया गया था और उनकी टीम ने बहुत मेहनत की थी। लेकिन वीजा रिजेक्ट होने के बाद उर्फी जावेद ने मुंबई में ही आउटफिट पहनकर निकलने का फैसला किया। उर्फी जावेद का ये आउटफिट 20 किलोग्राम का था, जिसमें वह खिलता हुआ गुलाब बनकर रेड कार्पेट पर पोज देती नजर आईं।
उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "ये कांस रेड कार्पेट का आउटफिट होने वाला था। ये अभी भी तैयार नहीं था, थोड़ा जल्दी-जल्दी में बनाया था। लेकिन अच्छा लग रहा है। मेलबर्न स्टूडियो और श्वेता गुरमीत कौर के लिए तालियां कि उन्होंने दिन रात मेहनत करके ये आउटफिट तैयार किया। राहुल शिरकर और सौम्या अमेरिया के लिए भी तालियां जो उन्होंने चीजें आसान करने के लिए बहुत मेहनत की।"
