टीवी मसाला

Ram Mandir Pran Pratishtha की खुशी में Urfi Javed ने घर में किया हवन, वीडियो देख चौंक गए फैंस

Urfi Javed Perfrom Hawan For Ram Mandir Pran Pratishtha: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में हवन कर रही हैं घर में।

Image

Urfi Javed Perfrom Hawan For Ram Mandir Pran Pratishtha

Urfi Javed Perfrom Hawan For Ram Mandir Pran Pratishtha: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद जो अक्सर अपने फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने अजीबों-गरीब कपड़ों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने में रहती हैं। आज पूरे देश में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में लीन हो रखे हैं, ऐसे में उर्फी जावेद पीछे नहीं हटी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो शेयर की है जिसे देख अब सभी चौंक गए हैं।

आज अयोध्या में मंदिर का उध्घाटन हो रहा है जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए। ऐसे में पूरा देश अपने राम का स्वागत करने में लगे हुए हैं, यही नहीं हर जगह मंदिरों में जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने घर में हवन किया, जिसकी एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

घर में ही उर्फी जावेद राम लला का स्वागत करती हुईं नजर आईं, जिसे देख फैंस काफी चौंक गए हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा मुबारक हो, हर कोई इस दिन को सेलिब्रेट कर रहा है। इसी के एक यूजर ने लिखा कि दयालु व्यक्ति जो हर धर्म का सम्मान करता है, ढेर सारा प्यार। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा उर्फी के लिए सम्मान या बढ़ती जा रहा है ,वह दूसरों से अलग है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article