टीवी मसाला

साइकिल की चेन से Urfi Javed ने बना ली बोल्ड ड्रेस, फैंस बोले ‘दिमाग तो है लड़की में...’

Urfi made dress from bicycle chain: अदाकारा उर्फी जावेद ने इस दफा साइकिल की चेन से ड्रेस बनाई है। उर्फी जावेद की ड्रेस ने लोगों को उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया है। लोग लगातार उर्फी जावेद की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके जितना दिमाग बहुत कम लोगों में होता है।

Image

साइकिल की चेन से Urfi Javed ने बना ली बोल्ड ड्रेस, फैंस बोले ‘दिमाग तो है लड़की में...’

Urfi made dress from bicycle chain: बिग बॉस ओटीटी से मशहूर हुई अदाकारा उर्फी जावेद अक्सर अपनी अतरंगी ड्रेसेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद ने एक बार फिर से ऐसी ड्रेस बनाई है कि लोग दंग रह गए हैं। अदाकारा उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो साइकिल चलाती नजर आ रही हैं। साइकिल चलाते-चलाते अचानक से उसकी चेन टूट जाती है। इसके बाद उर्फी जावेद को आइडिया आता है कि वो साइकिल की चेन से ही ड्रेस बना सकती हैं और वो ये कारनामा कर डालती हैं। उर्फी जावेद द्वारा शेयर किया गया वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:

लोग कर रहे हैं उर्फी जावेद की तारीफ

उर्फी जावेद की इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक वक्त था जब लोगों को उर्फी जावेद की ड्रेसेस पसंद नहीं आती थीं लेकिन अब वही लोग उनकी तारीफ करने लगे हैं। उर्फी जावेद की वीडियो पर लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि उनमें वाकई दिमाग तो है, वरना कौन ही ये सोच सकता है कि साइकिल की चेन से ड्रेस भी बनाई जा सकती है।

उर्फी जावेद ने पहले ही दे दी थी जानकारी

अदाकारा उर्फी जावेद ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके लोगों को इस बात की जानकारी दे दी थी कि उन्होंने ऐसी चीज की ड्रेस बनाई है, जिसकी वजह से उनके शरीर पर घाव हो गए हैं। लोग उस वक्त यह समझ नहीं पाए थे कि उर्फी जावेद ने इस बार किस चीज की ड्रेस बनाई है। उर्फी जावेद अक्सर धागे, तार और न जानें किन-किन चीजों से ड्रेस बनाती रही हैं। जिस कारण लोग किसी हल्की-फुल्की चीज के बारे में ही सोच रहे थे लेकिन अदाकारा ने चेन पहनकर सभी को चौंका दिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article