'बूढ़े हो तो...' Alliance से बहन डॉली के बाहर होते ही आगबबूला हुईं Urfi Javed, Kushal Tandon की यूं लगाई क्लास

Urfi Javed On Kushal Tandon: रियलिटी शो अलांयस से डोली जावेद बाहर हो गई हैं और इसके बाद उर्फी जावेद का गुस्सा कुशाल टंडन पर निकला है। उर्फी ने कुशाल को ओल्ड ऐज होम जाने की नसीहत दी है।

Urfi Javed On Kushal Tandon: रियलिटी शो अलायंस सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में टीवी के कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं, जिसे कुशाल टंडन (Kushal Tandon) भी शामिल हैं। कुशाल इस शो में अपने बयान और बर्ताव की वजह से खूब लाइलाइट बटोर रहे हैं। शो में उनके खूब झगड़े हो रहे हैं। उनका पंगा उर्फी जावेद की बहन डोली जावेद के साथ भी हुआ और उन्होंने अपनी गैंग की मदद से डोली जावेद को शो से बाहर भी कर दिया, जिसके बाद अब कुशाल टंडन पर उर्फी जावेद (Urfi Javed) का गुस्सा फूटा है। उर्फी ने कुशाल को खूब खरी खोटी सुनाई है और उन्हें ओल्ड एज होम में जाने तक की नसीहत दे दी। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार फर्म को मिट्टी में मिलाएगा संजय, अरमान-अभिरा बचाएंगे घर की इज्जत?

kushal tandon-urfi javed

kushal tandon-urfi javed (photo credit- instagram)

कुशाल टंडन पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा

उर्फी जावेद अलायंस में अपनी बहन डोली जावेद का खुलकर सपोर्ट करती हुई नजर आईं। शो में कई बार कुशाल टंडन ने डोली जावेद को बिल्डिंग का बच्चा कहकर बुलाया है। डोली और उनके दोस्तों को कुशाल अपनी उम्र का रोब और सीनियोरिटी दिखाते थे, जिस वजह से शो में डोली ने कुशाल को खूब सुनाया था और अब उर्फी ने कुशाल की क्लास लगाई है। उर्फी ने कुशाल को पाखंडी और नार्सिसिस्ट का टैग दिया है और कहा है कि अगर उन्हें शो में सब बच्चे लगते हैं तो वह खुद इस शो में क्या करने आए हैं। Anshula Kapoor के बाद अर्जुन कपूर की होगी शादी? कलीरा सेरेमनी में मिला हिंट, भाई के गले लग फूट-फूटकर रोईं

    उर्फी जावेद ने कुशाल टंडन को दी नसीहत

    उर्फी जावेद ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि तुम्हें लगता है कि ये सब बच्चे हैं, तो तुम खुद इस शो में क्यों आए हो, तुम्हें तो ओल्ड एज होम चले जाना चाहिए। आज के बच्चे बड़ों की इज्जत नहीं करते। उर्फी ने आगे ये भी कहा कि कुशाल को सम्मान नहीं बल्कि दूसरों से गुलामी चाहिए। उर्फी ने कुशाल को उनके पुराने दिन भी याद दिलाए और कहा कि उन्होंने ‘बिग बॉस 7’ में अरमान कोहली की उम्र का मजाक उड़ाया था, तब उनकी तमीज कहां गई थी। कुशाल ने इस शो में बताया था कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स उन्हें ‘नार्सिसिस्ट’ कहती थीं। इस पर उर्फी ने कमेंट करते हुए कहा कि अगर तुम्हारी सारी एक्स-गर्लफ्रेंड्स एक ही बात बोल रही हैं, तो भाई साहब आप सच में ऐसे ही इंसान हो।

    End of Feed