टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी की इस हसीना ने ठुकराया Rohit Shetty का ऑफर, वजह जानकर होगी हैरानी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 10, 2023, 09:36 AM IST

khatron ke khiladi 13 contestants: रोहित शेट्टी के फेमस रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 का आगाज अब जल्द ही होने वाला है। शो के मेकर्स कई सितारों को शो ऑफर कर चुके हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने भी शो ऑफर होने की बात कही है।

Image

khatron ke khiladi 13

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने खतरों के खिलाड़ी 13 को ठुकराया।
  • खतरों के खिलाड़ी 13 का आगाज जल्द ही होने वाला है।
  • रोहित शेट्टी का शो कई सितारों को ऑफर हो चुका है।

Ulka Gupta in khatron ke khiladi 13: बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के फेमस रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (khatron ke khiladi 13) का आगाज अब जल्द ही होने वाला है। शो के मेकर्स कई सितारों को शो ऑफर कर चुके हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने भी शो ऑफर होने की बात कही है। टीवी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने कन्फर्म किया है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर किया गया था, हालांकि एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी के शो के इस बड़े ऑफर को ठुकरा दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मई 2023 से खतरो के खिलाड़ी के 13वें सीजन की शूटिंग शुरू होने वाली हैं। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खतरों के खिलाड़ी 13 को अर्जेंटीना में शूट किया जाने वाला है। शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो अभी तक किसी कंटेस्टेंट के नाम की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कई बड़े सितारों का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। आइए जानते हैं उल्का गुप्ता ने शो को मना क्यों कर दिया है?

इस वजह से खतरों के खिलाड़ी 13 को किया मना

'बन्नी चाउ होम डिलीवरी' (Banni Chow Home Delivery) की लीड एक्ट्रेस उल्का गुप्ता (Ulka Gupta) को भी 'खतरों के खिलाड़ी 13' का बड़ा ऑफर दिया गया था, हालांकि एक्ट्रेस ने शो को मना कर दिया है। इसकी वजह डेट्स बताया जा रहा है। एक्ट्रेस ने हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर हुआ था लेकिन डेट्स ना होने की वजह से मुझे इसे ठुकराना पड़ा। लेकिन में फ्यूचर में इस शो को करना पसंद करूंगी। मुझे भी इस तरह की चीजें करना पसंद है और मैं खुद भी यह देखना चाहती हूं कि मैं ये टास्क करने के काबिल भी हूं या नहीं। फिटनेस मेरी लाइफ में सबसे अहम चीज है। मैं एक दिन भी वर्कआउट किए बिना नहीं रह सकती हूं। इसलिए मैं खुद ही अपने टारगेट्स सेट करती हूं।'

बता दें कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि बिग बॉस 16 फेम एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी ने भी खतरों के खिलाड़ी 13 को मना कर दिया है। अब देखना होगा कि इस सीजन में कौन कौन से कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article