Times Now NavBharat Year Ender 2023: टीवी की दुनिया में नए शोज का आना-जाना लगा रहता है। नए शो शुरू होते हैं, जिनमें मौजूद सितारे भी लोगों के पसंदीदा बन जाते हैं। खास बात तो यह है कि टीवी की कुछ जोड़ियों ने इस साल दर्शकों के दिलों-दिमाग पर खूब राज किया। इस लिस्ट में अनुज और अनुपमा ने तो पहले से ही धाक जमाई हुई थी। लेकिन ्इब इसमें छोटे पर्दे की कुछ नई जोड़ियों के नाम भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टीवी पर आते ही अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। इसमें 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सवि और ईशान से लेकर 'बरसातें: मौसम प्यार का' के अराधना और रेयांश तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 2023 में सबके दिलों पर राज करने वाली 5 जोड़ियों पर-

tv top 5 best jodi of 2023
1. ईशान-सवि (गुम है किसी के प्यार में)
'गुम है किसी के प्यार में' के ईशान और सवि की कहानी इस साल अप्रैल से ही शुरू हुई थी, लेकिन देखते ही देखते वे लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गए। भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आती है। बस दर्शक शो में दोनों के साथ आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

tv top 5 best jodi of 2023 (2)
2. अराधना-रेयांश (बरसातें मौसम प्यार का)
'बरसातें: मौसम प्यार का' के अराधना और रेयांश की कहानी भी इसी साल शुरू हुई, लेकिन उन्होंने अपनी धमाकेदार केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया। शिवांगी और कुशाल साथ लोगों को इस कदर पसंद आया कि उन्हें साथ देख लोग अफेयर की अटकलें तक लगाने लगे थे।

tv top 5 best jodi of 2023 (3)
3. राजवीर-पलकी (कुंडली भाग्य)
'कुंडली भाग्य' के राजवीर और पलकी यानी पारस कलनावत और सना सैय्यद की केमिस्ट्री भी लोगों का खबू दिल जीत रही है। दोनों जब से शो में साथ आए हैं, वे तब से ही लोगों के फेवरेट बने हुए हैं। कई बार राजवीर और पलकी आंखों-आंखों में ही रोमांस करते दिखते हैं।

tv top 5 best jodi of 2023 (4)
4. अंगद-साहिबा (तेरी मेरी डोरियां)
'तेरी मेरी डोरियां' के अंगद और साहिबा की जोड़ी का भी कोई मुकाबला नहीं है। शो में दोनों की शुरुआत भले ही तकरार से हुई थी, लेकिन उनके बीच का प्यार फैंस को भी हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। खास बात तो यह है कि दोनों की केमिस्ट्री भी कमाल की लगती है।

tv top 5 best jodi of 2023 (1)
5. अनुपमा-अनुज (अनुपमा)
'अनुपमा' के जरिए सबके दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने वाले अनुज और अनुपमा की जोड़ी तो सालों से लोगों की फेवरेट बनी हुई है। इस जोड़ी का तोड़ मिलना भी अब मुश्किल हो गया है। दोनों की केमिस्ट्री और अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद है।
