टीवी मसाला

Tiger 3: Salman Khan के कंधे में लगी चोट, 5 किलो का डम्बल उठाने के चक्कर में घायल हुआ 'टाइगर'

Salman Khan Got Injured: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसके माध्यम से उन्होंने फैंस को बताया है कि उनके कंधे में जिम करते हुए चोट लग गई है। सलमान खान इन दिनों टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्माण यशराज बैनर के तले हो रहा है।

Image

Salman Khan got injured

Salman Khan Got Injured: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने फैंस को ट्विटर के माध्यम से बताया है कि उनके कंधे में जिम करते हुए चोट लग गई है। सलमान खान इन दिनों टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके लिए उन्हें दमदार बॉडी मेंटेन रखनी है। सलमान खान इस कारण एक भी दिन जिम मिस नहीं कर रहे हैं। बीते दिन जिम करते हुए उनके कंधे में चोट लग गई, जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस को दी है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट करते हुए लिखा है कि टाइगर अभी जख्मी है।

सलमान खान ने ट्विटर पोस्ट में लिखा है, 'जब आपको लगता है कि आप दुनिया का बोझ अपने कंधों पर उठाए हुए हैं लेकिन आपकी अंदर की आत्मा बोले कि दुनिया का छोड़ो... पांच किलो का डम्बल उठा के दिखाओ। टाइगर जख्मी है।' सलमान खान के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और चिंता व्यक्त कर रहे हैं। सलमान खान के फैंस लगातार उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएं।

टाइगर 3 में होगा शाहरुख खान का कैमियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग मूवी टाइगर 3 में शाहरुख खान स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे। सलमान खान ने अपने दोस्त शाहरुख खान की पठान में कैमियो किया था, जिसके बदले में किंग खान टाइगर 3 में कैमियो करते दिखाई देंगे। यशराज बैनर ने स्पाई यूनिवर्स का निर्माण किया है, जिसमें टाइगर और पठान एक-दूसरे के साथी हैं। पठान में दर्शकों ने इन्हें एक्शन करते देख काफी एन्जॉय किया था और लोगों को उम्मीद है कि जब ये दोनों टाइगर 3 में साथ आएंगे तो दर्शकों की फिर से चांदी हो जाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article