टीवी मसाला

'मेरी बेटी हर तीसरे इंसान को डेट कर रही है...'- पलक के लिए सरेआम श्वेता ने कही थी बड़ी बात, वजह कर देगी हैरान

Throwback When Shweta Tiwari Said My Daughter Is Dating Every Third Guy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्वेता तिवारी ने बेटी पलक के लिए एक बार कहा था कि मेरी बेटी हर तीसरे इंसान को डेट कर रही है।

Image

श्वेता तिवारी ने पलक तिवारी की डेटिंग लाइफ पर तोड़ी चुप्पी

Throwback When Shweta Tiwari Said My Daughter Is Dating Every Third Guy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर टीवी पर ऐसी धाक जमाई कि वो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। श्वेता तिवारी अपने करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनके साथ-साथ बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) भी लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। पलक तिवारी और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बॉन्डिंग मां-बेटी से ज्यादा बेस्ट फ्रेंड्स की है। लेकिन एक बार श्वेता तिवारी ने सरेआम बेटी के लिए कह दिया था कि वह हर तीसरे इंसान को डेट कर रही हैं।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का पलक तिवारी (Palak Tiwari) को लेकर ये चौंकाने वाला बयान बेटी के डेटिंग रूमर्स पर आया था। दरअसल, पलक तिवारी का नाम अक्सर इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ता रहता है। दोनों की मालदीव से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसे देख अटकलें लगाई गईं कि वे दोनों साथ में मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं श्वेता तिवारी ने अपने एक इंटरव्यू में पलक तिवारी का नाम इब्राहिम अली खान से जुड़ने पर कहा था, "अफवाहें अब मुझे परेशान नहीं करती हैं, क्योंकि इतने सालों में मुझे समझ आ गया है कि लोगों की याद्दाश्त 4 घंटे से ज्यादा नहीं टिकती। इसके बाद वे खुद ही खबरों को भूल जाएंगे। अफवाहों के मुताबिक, मेरी बेटी हर तीसरे इंसान को डेट कर रही है और मेरी खुद हर साल शादी होती है।"

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "इंटरनेट के अनुसार, मेरी पहले ही तीन बार शादी हो चुकी है। ये चीजें अब मुझपर असर नहीं करतीं। पहले करती थीं, जब सोशल मीडिया यहां नहीं था और पत्रकार आपके बारे में कुछ अच्छा लिखना पसंद ही नहीं करते थे। कलाकारों के बारे में गलत चीजें बिकती थीं। उस युग से समझौता करने के बाद अब इनका मुझपर कोई असर नहीं पड़ता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article