Kush Shah Reveals Real Reason Of Leaving Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बीते कई सालों से टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त जगह बनाई हुई है। शो के एक-एक किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने कई टीवी स्टार्स के करियर को बनाने में भी मदद की है, फिर चाहे वो सीनियर कलाकार हों या फिर चाइल्ड आर्टिस्ट। असित मोदी के टीएमकेओसी से ही सुर्खियां बटोरने वाले कुश शाह (Kush Shah) अका गोली ने बीते साल इसे अलविदा कह दिया था। हालांकि शो में आज भी उन्हें खूब याद किया जाता है। वहीं अब एक पॉडकास्ट में कुश शाह ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को अलविदा कहने का कारण बयां किया है।
कुश शाह (Kush Shah) ने 'जस्ट किडिंग विद सिड' पॉडकास्ट में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को छोड़ने का कारण बताया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मुझे आज भी सेट की बहुत याद आती है, क्योंकि वो मेरा घर है। लेकिन मुझे मेरे लिए ये फैसला लेना पड़ा क्योंकि मैं 27 का हो चुका था और मुझे लगा कि ये वक्त है कुछ करने का। मुझे लगता है कि ये शो हमेशा ऐसे ही चलने वाला है, क्योंकि लोग इसे प्यार करना नहीं छोड़ने वाले।"
कुश शाह (Kush Shah) ने इंटरव्यू में दिलीप जोशी (Dilip Joshi) के लिए भी दिल का गुबार निकाला। उन्होंने बताया कि वह जब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बने थे तो पांचवी कक्षा में थे। तब से उन्हें दिलीप जोशी से शो में सीखने के लिए काफी कुछ मिला। कुश शाह ने इस बारे में कहा, "हम हाथ में स्क्रिप्ट्स लेकर दिलीप सर के साथ बैठते थे और सुधार करते थे। मैंने एक बच्चे के तौर पर उनसे सीखना शुरू किया और बहुत एंजॉय भी किया। मैंने बहुत कुछ सीखा है, खासकर भिड़े अंकल और दिलीप सर से। उनकी टाइमिंग जबरदस्त है। मुझे एक्टिंग पसंद है और मैंने हर दिन को सेट पर एंजॉय किया है।"
