TMKOC New Entry: प्रोड्यूसर असित मोदी का घर-घर देखा जाने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय रहता है। साल 2008 में शुरुआ हुआ शो आज 17 सालों बाद भी लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करता है। इस शो में हर एक किरदार ने बेहतरीन एक्टिंग कर शो की फैन फालोइंग बढ़ाई। टीआरपी में भी सालों से लगातार शो को छप्परफाड़ रेटिंग मिल रही है। इस बीच खबर आई है कि मेकर्स कहानी को ओर दिलचस्प बनाने के लिए नई हसीना की एंट्री कराने जा रहे हैं। ये एक्ट्रेस कौन है और क्या रोल निभाएंगी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
दिलीप जोशी (Dilip Joshi) स्टारर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में एक्ट्रेस अन्वी तिवारी नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस दहेज दासी, जी जगन्नाथ और सिर्फ तुम जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस शो में मोना का किरदार निभाएंगी जिसके लिए उन्हे मेकर्स ने कास्ट कर लिया है। अन्वी का किरदार मोना रोज तो सीरियल में नहीं दिखाया जाएगा लेकिन ये एक महत्वपूर्ण रोल हो सकता है। एक्ट्रेस का किरदार लोगों को पसंद आएगा या नहीं देखना दिलचस्प होने वाला है।
अन्वी तिवारी (Anvi Tiwari) टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी एक उभरता सितारा है। इंस्टाग्राम पर अन्वी के फॉलोवर्स 21 हजार से भी ज्यादा। आए दिन अन्वी की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं। कुछ लोग तो अन्वी को बबीता से भी ज्यादा हॉट बता रहे हैं। सीरियल में वर्मा जी का परिवार गोकुलधाम सोसाइटी में रहने आने वाला है जिसके चलते सभी खुश हैं।
