टीवी मसाला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah पर 18 सालों बाद लगने वाला है ताला? बढ़ती खबरों के बीच असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी

Asit Modi Break Silence On Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Going Off Air Rumors: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर खबर आ रही थी कि 17 सालों बाद ये शो बंद होने वाला है। लेकिन अब इस मामले पर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनी सब इंस्टाग्राम

Asit Modi Break Silence On Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Going Off Air Rumors: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने छोटे पर्दे पर अपनी धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर एक किरदार और कहानी ने दर्शकों को अपना बना लिया है। दर्शकों में सालों बाद भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लेकर ऐसा क्रेज है कि वे आज भी इसका एक एपिसोड मिस नहीं करते हैं। लेकिन टीवी के इस पॉपुलर शो को लेकर खबर आ रही थी कि इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस मामले पर अब शो के निर्माता असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बयां किया है।

असित मोदी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के बंद होने की खबर को पूरी तरह से दरकिनार किया है। उन्होंने कहा, "शो अभी भी चल रहा है और इसे हम तब तक जारी रखेंगे, जब तक संभव होगा। मैं देखता हूं कि लोग 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को पसंद करते हैं। ये शो लोगों को हंसी और खुशी देता है और मुझे इस बात की खुशी है कि दर्शक इसे चाव से देखते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ब्रांड है, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। मैंने इसे बहुत मेहनत से बनाया है और मेरी टीम भी कड़ी मेहनत करती है।" बता दें कि असित मोदी के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शुरुआत 2008 में हुई थी।

हाल ही में इस एक्ट्रेस ने कहा TMKOC को अलविदा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को हाल ही में एक एक्ट्रेस ने अलविदा कह दिया है। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शो में सब्जीवाली का किरदार अदा करने वाली प्राजक्ता शिसोदे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर ये भी लिखा कि जहां आपके भावनाओं की कद्र न की जाए, वहां रहना ही नहीं चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि प्राजक्ता शिसोदे की मेकर्स के साथ जरूर कोई अनबन हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article