Splitsvilla 16 Grand Finale में Nia Sharma का आउटफिट देख ठनका लोगों का माथा, बोले- 'जोकर.. कार्टून...'

Splitsvilla 16 Grand Finale: शो स्प्लिट्सविला 16 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा अपने आउटफिट की वजह से बुरी तरह ट्रोल हुईं। निया ने इस मौके पर बोल्ड लुक कैरी किया, लेकिन निया का अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया।

Splitsvilla 16 Grand Finale: रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 (Splitsvilla 16) का विनर का ऐलान जल्द ही होने वाला है। शो के सेट से ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें सामने आ रही हैं। तमाम स्टार्स अपने लुक से फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं, लेकिन लोगों का ध्यान निया शर्मा ने खींच लिया है। निया शर्मा (Nia Sharma) इस शो में मिसचीफ मेकर के रूप में नजर आई थीं। वह हर एपिसोड में अपने लुक से फैंस को इंप्रेस कर देती थीं, लेकिन ग्रैंड फिनाले में निया का लुक देख लोग भड़क गए हैं। एक्ट्रेस ने ग्रैंड फिनाले में ऐसी ड्रेस पहनी, जिसमें निया चल तक नहीं पा रही थीं। उन्हें अपनी ड्रेस संभालने के लिए दो लोगों की मदद लेनी पड़ी। वीडियो का लुक काफी वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाएगा कृष, पति को कैसे बचाएगी अभिरा)

nia sharma

nia sharma (Photo credit- isntagram)

निया शर्मा का लुक देख हैरान हुए लोग

स्प्लिट्सविला 16 ग्रैंड फिनाले के सेट पर निया शर्मा को स्पॉट किया गया। निया इस मौके पर अपना बोल्ड लुक दिखाते हुए व्हाइट आउटफिट में कहर ढाती दिखीं। निया शर्मा ने व्हाइट नेट की शॉर्ट ड्रेस पहनी। स्लिट कट इस स्कर्ट के साथ निया ने ब्लाउट स्टाइटल टॉप कैरी किया, जिसका डिप नेक कट एक्ट्रेस को बोल्ड लुक दे रहा था। निया की इस ड्रेस के साथ एक दुपट्टा भी लगाया गया, जिससे निया के बोल्ड लुक को इंडो वेस्टर्न टच मिला। निया शर्मा ने अपने लुक को मैसी हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया। निया शर्मा इस लुक में काफी सुंदर लगीं, लेकिन कुछ लोगों को एक्ट्रेस का अंदाज जरा भी पसंद नहीं आया। लोगों को निया का आउटफिट भी ज्यादा समझ नहीं आया, जिस वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शो में जाते ही दुश्मनों की तरह लड़ेंगे ये कंटेस्टेंट्स, खतरनाक स्टंट के बीच करेंगे बवाल?)

nia sharma (photo credit- instagram)

निया शर्मा हुईं ट्रोल

निया शर्मा सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। कुछ लोग एक्ट्रेस को जोकर तो कुछ कार्टून का टैग दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'पागल हो गई है ये... कोई सेंस ही नहीं है इसकी ड्रेसिंग का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुम लोग इसे फैशन कहते हो।' इसी तरह एक यूजर ने लिखा, 'कार्टून।' अन्य यूजर ने लिखा, 'जोकर।' इसी तरह के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखाई देंगी निया शर्मा

बता दें कि निया शर्मा काफी समय से किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आई हैं। वह लगातार रियलिटी शोज का हिस्सा बन रही हैं। निया इन दिनों लाफ्टर शेफ्स और स्प्लिट्सविला में एक साथ नजर आ रही थीं लेकिन अब वह खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगी।

End of Feed