टीवी मसाला

सौरब बेदी ने मारपीट के बाद Ex गर्लफ्रेंड अपूर्वा के खिलाफ उठाया सख्त कदम, दायर किया मानहानि का मुकदमा

Sorab Bedi Take A Action Against On Apurva: रियलिटी शो स्टार सौरब बेदी और अपूर्वा रामपाल का रिश्ता विवादों में आ गया है. अपूर्वा ने सौरब पर धोखा देने का आरोप लगाया. अब सौरब ने अपूर्वा के खिलाफ एक्शन लिया है.

Image

instagram- photo credit

Sorab Bedi Take A Action Against On Apurva: टीवी इंडस्ट्री के रियलिटी शो की दुनिया में सौरब बेदी का नाम कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया है. सौरब बेदी पर उनकी गर्लफ्रेंड अपूर्वा रामपाल ने धोखा देने का आरोप लगाया, लेकिन इस विवाद ने बड़ा रूप तब लिया जब सोरब ने अपूर्वा पर मारपीट करने का आरोप लगाया. सौरब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसके बाद अब सौरब ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अपूर्वा रामपाल (Apurva Rampal) समेत रुरु ठाकुर और रुशाली के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. सौरब ने अपूर्वा, रुरु और रुशाली के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

दरअसल, अपूर्वा और सौरब बेदी (Sorab Bedi) का विवाद उस दिन बढ़ गया, जब अपूर्वा रुरु के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर आई और उन्होंने बताया कि वह और सौरब बीते 9 साल से रिश्ते में थे और इस दौरान सौरब ने उन्हें कई बार अलग अलग महिलाओं के साथ रहकर चीट किया है. अपूर्वा ने दावा किया कि वह और सौरब साथ रहते थे. अपूर्वा के इस खुलासा ने इंटरनेट पर हंगामा मच गया और सौरब बुरी तरह ट्रोल होने लगे, जिसके बाद ही उन्होंने भी अपने जवाब का एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में सौरब ने खुद पर हो रहे अत्याचार का खुलासा किया. वीडियो में सौरब के साथ हुई मारपीट साफ दिखी. उनके शरीर पर नाखूनों के निशान साफ दिख रहे थे.

इस वीडियो के साथ सौरब ने अपने शरीर के निशान दिखाते हुए बताया कि उन्हें इस रिश्ते में काफी नुकसान पहुंचाया गया है. उनका ये रिश्ता कड़वा हो गया था और उन्हें थका देने वाला बन गया था. इसी वजह से जब वह रियलिटी शो में गए तो उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला पहले ही ले लिया था. सौरब ने ये भी खुलासा किया कि निहारिका को उनके और अपूर्वा के रिश्ते के बारे में सब कुछ पता है और वो इस रिश्ते में क्या क्या झेल रहे हैं ये भी निहारिका से नहीं छुपा.इसके बाद सौरब ने बताया कि अपूर्वा को गुस्से की समस्या है लेकिन वह शांत होने के बाद स्थिति को समझ जाती है. अपने वीडियो में सौरब ने रुरु पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए अपूर्वा को प्रभावित करने का आरोप लगाया. सौरब का दावा है कि रुरु ही अपूर्वा को पब्लिक्ली बोलने के लिए उकसाती है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article