टीवी मसाला

सतीश शाह की प्रेयर मीट में सोनू निगम ने गाया गाना, अल्जाइमर से जूझ रही मधू शाह को दिलाई स्वर्गीय पति की याद

Sonu Nigam in Satish Shah Prayer Meet: बीते दिन दिवगंत एक्टर सतीश शाह के परिवार ने प्रेयर मीट रखी थी। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है जिसमें सोनू निगम सतीश की पत्नी मधू के साथ गाना गा रहे हैं ताकि उन्हे अपने पति की याद आए। वीडियो देख फैंस काफी इमोशनल हुए।

Image

Image Source: Telly Talk Instagram

Sonu Nigam in Satish Shah Prayer Meet: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में इस समय सतीश शाह के निधन के दर्द में डूबी हुई है। किसी को उम्मीद नहीं थी उनका चमकता हुआ सितारा एक दिन छोड़कर चला जाएगा। 74 साल की उम्र में सतीश ने दुनिया को अलविदा कहा लेकिन परिवार, दोस्त और फैंस को सदमा देकर चले गए। बेहतरीन एक्टिंग कर सतीश ने लाखों-करोड़ों के दिलों में छाप छोड़ी जो अब हमेशा अमर रहेगी। वहीं अब सोशल मीडिया पर बीते दिन सतीश शाह के लिए हुई प्रेयर मीट से वीडियो सामने आया। प्रेयर मीट के दौरान सिंगर सोनू सिंग गाना गाते हुए नजर आए और वो भी सतीश शाह की पत्नी मधू संग।

इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सतीश शाह (Satish Shah) की प्रेयर मीट में सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) 'तेरे मेरे सपने' गाना गा रहे हैं। सोनी सतीश की पत्नी के पास घुटनों के बल बैठ ये और उन्हे गाना गाने को कहते कहा। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इमोशनल हो गए। जैसा की अपको बता दें सतीश शाह की पत्नी को अल्जाइमर की बीमारी है जिसमें इंसान धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खो बैठता है। कुछ दिन पहले ही एक्टर सचिन पिलगांवकर ने इंटरव्यू देते हुए बताया था कि सतीश की पत्नी मधू को अल्जाइमर बीमारी है जिसके चलते एक्टर ने अपना किडनी ट्रांसप्लाट कराया। सतीश जिंदगी बढ़ाकर अपनी बीमारी पत्नी की सेवा करना चाहते थे। कुछ वक्त पहले दिवगंत एक्टर की बाइपास सर्जरी हुई थी, जो सक्सेसफुल रही थी।

सतीश के दिल में पत्नी के लिए ये बेशुमार प्यार जानकार फैंस आंसू बहाने से रोक नहीं पाए। वीडियो देख लोगों ने सोनू निगम की तारीफ भी की। लोगों ने दुआ कि सतीश की पत्नी की यादाश्त वापिस आ जाए। इस प्रेयर मीट में शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन, रूपाली गांगुली जैसे कई बड़े कलाकार आए थे। शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की स्टारकास्ट ने इस प्रेयरमीट में गाना भी गाया था। सभी ने हंसी खुशी में सतीश को श्रद्धांजलि दी उन्ही के मजाकिया स्टाइल में। सतीश भले ही दुनिया से चले गए लेकिन अपनी अनगिनत यादें छोड़ गए जिसे अब हमेशा याद किया जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article